फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: सोमवार को 54.96 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, अबतक 8.80 करोड़ से अधिक ने किया स्नान

Mon, 20 Jan 2025 08:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 08:22 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शंकराचार्य समेत संत-महात्माओं के शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संतों से चर्चा भी की। महाकुंभ में अब तक 8.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:13 PM, 20-Jan-2025

Mahakumbh Mela Live: महाकुंभ में हुई गंगा आरती

महाकुंभ में गंगा आरती - फोटो : X @AHindinews
प्रयागराज में 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 के दौरान सोमवार को त्रिवेणी संगम पर शाम की गंगा आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मोक्षदायिनी मां गंगा को नमन किया।



06:25 PM, 20-Jan-2025
सोमवार को 54.96 लाख लोगों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई
महाकुंभ 2025 में सोमवार शाम छह बजे तक 54.96 लाख से अधिक लोगों ने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इन 53.33 लाख लोगों में से 10 लाख से अधिक कल्पवासी शामिल रहे, जबकि 44.96 लाख तीर्थयात्रियों ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 8.80 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया।
विज्ञापन
05:37 PM, 20-Jan-2025
राज्यपाल ने महिलाओं से कुंभ के बारे में बातचीत की
महाकुंभ नगर के सेक्टर-9 में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र कैंप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने महिलाओं से कुंभ के बारे में बातचीत की।
02:24 PM, 20-Jan-2025

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे प्रयागराज

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वामी चिदानंद के अरैल स्थित शिविर पहुंचे। यहां मोरारी बापू रामकथा सुना रहे हैं।

 
01:27 PM, 20-Jan-2025

यहां पर 53 फायर स्टेशन बनाए गए हैं: अविनाश चंद्र

महाकुंभ में आग लगने की घटना पर DG फायर अविनाश चंद्र ने कहा, "... हम लोगों को आग से सचेत रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हम राज्य सरकार के निर्देश पर काम कर रहे हैं...यहां पर 53 फायर स्टेशन बनाए गए हैं... 1400 फायरकर्मी यहां तैनात हैं...इस घटना की जांच का अधिकार पुलिस को है। स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। कई तरह की अफवाहें हैं, लेकिन जांच के बाद ही सही कारण का पता चलेगा..."
01:06 PM, 20-Jan-2025

महाकुंभ में आग लगने की घटना पर आया बयान

प्रयागराज के डीजी फायर अविनाश चंद्र ने सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस कैंप का निरीक्षण किया। जहां कल गीता प्रेस की रसोई में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 20-Jan-2025

महाकुंभ में अब तक 8.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ 2025 में 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक 28.02 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं 10 लाख से ज्यादा कल्पवास में हैं। अब तक कुल 38.02 श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। मिले आंकड़ों के मुताबिक, महाकुंभ शुरू होने के बाद से 19 जनवरी तक 8.26 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। 
 
11:08 AM, 20-Jan-2025

किन्नर अखाड़े के पास आग लगने की खबर

महाकुंभ के सेक्टर16 किन्नर अखाड़े के पास आग लगने की खबर है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। करीब साढ़े नौ बजे की घटना है।
09:37 AM, 20-Jan-2025
फूस व बांस से बने 280 कॉटेज जलकर राख
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में रविवार शाम श्रीकरपात्र धाम वाराणसी व गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में भीषण आग लग गई। इस दौरान फूस व बांस से बने 280 कॉटेज जलकर राख हो गए। पांच बाइकें व पांच लाख नगदी भी जल गई। कॉटेज में रखे 13 एलपीजी सिलिंडर भी फटे।
08:59 AM, 20-Jan-2025

महाकुंभ में अब तक 8.26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 20 जनवरी को 22.79 लाख से अधिक तथा अब तक 8.26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed