Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four people, including a young woman, attacked with a knife after intruders entered their home

Bahraich News: घर में घुस युवती समेत चार पर चाकू से हमला

Mon, 16 Nov 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a young woman, attacked with a knife after intruders entered their home
बहराइच। छह साल पुरानी रंजिश में शनिवार देर रात एक युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती, उसकी बहन, मां व नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी अरजान कुरैशी को पुलिस ने भोर में दरगाह शरीफ इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



घटना दरगाह क्षेत्र के जोहरा बाग इलाके में शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। बताया जाता है कि छह साल पहले युवती ने मोहल्ले के रहने वाले अरजान के खिलाफ छेड़खानी और परेशान करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी वर्ष 2020 में जेल भेज दिया गया था। करीब एक महीने बाद जमानत पर छूटने के बाद वह केरल में नौकरी करने चला गया था।
विज्ञापन



शनिवार सुबह अरजान केरल से बहराइच लौटा। देर रात वह युवती के घर पहुंचा और लड़की की आवाज निकालकर दरवाजा खटखटाया। छोटी बहन ने दरवाजा खोला तो आरोपी उसे धक्का देकर घर में घुस गया। उसने बहन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद युवती को चाकू मार दिया। बेटियों को बचाने दौड़ी मां और नानी पर भी हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।


स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना पर सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा और दरगाह थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की।


सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छह साल पहले छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं। भोर में अरजान को दरगाह शरीफ इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

------------

लड़की की आवाज निकालकर खुलवाया दरवाजा

मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां ने बताया कि रात में अरजान ने लड़की की आवाज निकालकर दरवाजा खटखटाया था। परिवार के लोगों को लगा कि कोई पड़ोसी आई है। दरवाजा खुलते ही आरोपी धक्का देकर घर में घुस आया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।


-----------

भाई के केरल पहुंचने पर बहराइच लौटा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अरजान ने बताया कि जेल से छूटने के बाद से ही वह बदला लेने की फिराक में था। बाद में वह नौकरी के लिए केरल चला गया। कुछ दिन पहले युवती का भाई भी नौकरी के सिलसिले में केरल पहुंचा था। आरोपी को लगा कि घर में पुरुष सदस्य नहीं हैं। इसके बाद वह बदला लेने के इरादे से बहराइच लौटा। वारदात के बाद उसकी फिर केरल लौटने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed