फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Accident Live: 34 जिलों के डॉक्टर्स और प्रशासन अलर्ट, सीएम योगी ने 24 घंटे के अंदर मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 Jul 2024 07:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jul 2024 07:59 AM IST
खास बातें

Hathras Satsang Stampede News Live: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। यहां पढ़ें हादसे से जुड़ा पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
Hathras Stampede News Live Religion Event Bhole Baba Satsang Accident Death and Injured Toll Updates
हाथरस में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:58 AM, 03-Jul-2024

भगदड़ में मारे गए अधिकांश मृतकों की पहचान

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में आयोजित एक 'सत्संग' के दौरान भगदड़ में मरने वाले 116 लोगों में से अधिकांश की पहचान कर ली गई है। सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आए थे।
07:02 AM, 03-Jul-2024

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम

हाथरस भगदड़ स्थल की जांच-पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। फोरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
06:15 AM, 03-Jul-2024

आपबीती

हाथरस भगदड़ में मारे गए 16 वर्षीय बच्चे की मां कमला कहती हैं कि हम पिछले 20 वर्षों से सत्संग में भाग ले रहे हैं और ऐसी घटना कभी नहीं हुई। परमात्मा (भोले बाबा) लगभग 2 बजे चले गए। दोपहर 2:30 बजे और उसके बाद यह घटना घटी...मैंने अपनी बेटी को खो दिया। मेरी बेटी जब अस्पताल में थी तो ठीक थी। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
01:13 AM, 03-Jul-2024

अभी राहत कार्य पर ध्यान- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कह कि यहां 32 शव हैं और एक महिला पुलिस अधिकारी सहित नौ घायल लोग हैं। उनमें से कई की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल, हर कोई पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
01:13 AM, 03-Jul-2024

शवों की पहचान जारी

हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अब तक कुल 116 लोगों की मौत हो चुकी है। 32 शव यहां लाए गए और उनमें से 19 की पहचान हो गई है। हम बाकी की पहचान कर रहे हैं।.
01:00 AM, 03-Jul-2024

अलीगढ़ पहुंचे 23 शव

अलीगढ़ के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि कुल 23 शव अलीगढ़ लाए गए हैं। हाथरस घटना के तीन घायल लोगों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उनमें से दो की हालत स्थिर है जबकि एक की हालत गंभीर है। हमने अस्पताल प्रशासन से बात की है और (गंभीर) मरीज को आईसीयू में ले जाने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 AM, 03-Jul-2024

राम कुटीर पर रेड, पर नहीं मिले बाबा

हाथरस में सत्संग कराने वाले 'भोले बाबा' की तलाश में मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर बाबा नहीं मिले। डिप्टी एसपी सुनील कुमार ने बताया कि हमें बाबा जी कैंपस के अंदर नहीं मिले। वह यहां नहीं हैं।
12:14 AM, 03-Jul-2024

मैनपुरी में चिकित्सा तैयारी

हाथरस भगदड़ पर मैनपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर सी गुप्ता ने कहा कि हमें आज कल इस दुखद घटना के बारे में पता चला। हमने हाथरस और जिला अस्पताल में एम्बुलेंस भेजी हैं, डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम को सतर्क कर दिया गया है... 30 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सत्संग से कोई भी घायल व्यक्ति यहां नहीं पहुंचा है।
12:12 AM, 03-Jul-2024

सरकार से अपील

हाथरस भगदड़ पर कांग्रेस सांसद केएल शर्मा का कहना है कि मैं राज्य सरकार से अपील करना चाहता हूं कि अगर इस तरह के आयोजन होते हैं, तो उन्हें तैयारी का भी ध्यान रखना चाहिए और लोगों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मुझे पता चला कि कई महिलाओं की जान चली गई है। परिवार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुआवजा राशि अधिक होनी चाहिए थी।
12:09 AM, 03-Jul-2024

'भोले बाबा' की तलाश में अभियान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'भोले बाबा' की तलाश में मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में तलाशी अभियान चलाया, जिन्होंने हाथरस में सत्संग आयोजित किया था। कल की भगदड़ में सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed