फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Performing stunts at a birthday party proves costly; a fine of ₹5,000 imposed on each of the

प्रयागराज पुलिस : जन्मदिन पार्टी में स्टंट करना पड़ा भारी, चार वाहनों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना

Sun, 13 Sep 2026 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

प्रयागराज में सड़क पर स्टंट कर रील बनाना चार वाहन स्वामियों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से वाहनों की पहचान की। जांच में वीडियो पांच सितंबर को कैंट क्षेत्र में बनाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत कुल 20 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Performing stunts at a birthday party proves costly; a fine of ₹5,000 imposed on each of the
प्रयागराज में सड़क पर स्टंट करने का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए चार पहिया वाहनों के स्टंट के वीडियो का प्रयागराज पुलिस ने संज्ञान लिया है। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो पांच सितंबर को कैंट के सदर थाना क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों की पहचान कर पुलिस ने उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में चार वाहन स्टंट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद वाहनों की पहचान की गई। इनमें यूपी70 एचक्यू 4881 क्रेटा, यूपी70 एचएम 3800 लीजेंडर, यूपी70 एचके 7111 एक्सयूवी 700 और यूपी70 जेबी 2027 इनोवा हाईक्रॉस शामिल हैं।

विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि वाहनों में स्कूली छात्र सवार थे और वे कथित तौर पर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। वाहन स्वामियों और चालकों ने भविष्य में इस तरह की गतिविधि दोबारा नहीं करने का कथन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने प्रत्येक वाहन पर पांच हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया है। साथ ही सभी को भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी गई।

पुलिस ने वाहन स्वामियों और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट अथवा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से चालक के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed