फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar girls defeated Sonipat 72-63.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिसार , रोहतक, सोनीपत ध्यानार्थ झज्जर की लड़कियों ने सोनीपत को 72-63 से हराया

Sun, 13 Sep 2026 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Jhajjar girls defeated Sonipat 72-63.
फोटो 83 : यूथ बास्केटबॉल राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों से मिलते एचएल सिटी के एमडी राकेश जून। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के बीएसएम स्कूल में आयोजित 39वीं हरियाणा राज्य यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रदेशभर से पहुंची टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में लड़कों की 21 और लड़कियों की 18 टीमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता में लड़कियों का सेमीफाइनल मुकाबला झज्जर और सोनीपत की टीमों के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती दौर से ही दोनों टीमों की खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार झज्जर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया, जबकि सोनीपत की टीम 63 अंक ही बना सकी। इस तरह झज्जर ने 9 अंकों की बढ़त से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

वंही बॉयज ग्रुप में हिसार की टीम ने अंबाला को 46-43 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। रोहतक की टीम ने सोनीपत को 40-27 अंको के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। भिवानी की टीम ने गुरुग्राम को 72-54 से और फरीदाबाद ने पानीपत को 80-69 अंको के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एचएल सिटी के एमडी राकेश जून मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों और प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना की। राकेश जून ने झज्जर बास्केटबॉल एसोसिएशन को खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

झज्जर और सोनीपत के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली 24 खिलाड़ियों को 4-4 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि समेत कुल 2 लाख रुपये प्रतियोगिता के दौरान देकर आयोजक और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। प्रतियोगिता में सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजक जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान जोगेंद्र रुहिल, उपप्रधान गौरव सांगवान और महासचिव रविंद्र हुड्डा ने मुख्यातिथि राकेश जून का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed