फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: आगरा और मथुरा में 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, जानिए अब तक का अपडेट

Thu, 10 Feb 2022 07:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 07:45 PM IST
खास बातें

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Today Election District List: आगरा जिले की एत्मादपुर, आगरा छावनी, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इन नौ सीटों पर 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं मथुरा जिले में छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव विधानसभा के लिए मतदान हुआ। मथुरा की सभी सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 1 Voting Live Updates: First Phase of UP Chunav District List, Agra Mathura Voting Time Percentage News in Hindi
मथुरा के मांट के बूथ पर महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:44 PM, 10-Feb-2022
मथुरा कुल  62.90 प्रतिशत मतदान 
  • विधानसभा छाता: 64.55
  • विधानसभा मांट: 65.10
  • विधानसभा गोवर्धन: 66.75
  • विधानसभा मथुरा: 57.33
  • विधानसभा बल्देव: 62.66
  • कुल मतदान प्रतिशत: 62.90
07:44 PM, 10-Feb-2022
आगरा में कुल 60.65 प्रतिशत हुआ मतदान
  • एत्मादपुर- 68 प्रतिशत
  • आगरा छावनी- 56 प्रतिशत
  • आगरा दक्षिण- 57.50 प्रतिशत
  • आगरा उत्तर- 56.40 प्रतिशत
  • आगरा ग्रामीण- 62 प्रतिशत
  • फतेहपुर सीकरी- 64 प्रतिशत
  • खेरागढ़- 64.73 प्रतिशत
  • फतेहाबाद- 59.9 प्रतिशत
  • बाह- 58.01 प्रतिशत 
  • कुल मतदान- 60.65 प्रतिशत
विज्ञापन
05:32 PM, 10-Feb-2022
आगरा में पांच बजे तक 56 फीसद से ज्यादा मतदान 
  • एत्मादपुर-  60 फीसद
  • आगरा छावनी- 54 फीसद 
  • आगरा दक्षिण- 55.1 फीसद
  • आगरा उत्तर- 53 फीसद
  • आगरा ग्रामीण- 55 फीसद
  • फतेहपुर सीकरी- 61 फीसद
  • खेरागढ़- 59.9 फीसद
  • फतेहाबाद- 54.7 फीसद
  • बाह- 54.9 फीसद
  • कुल- 56.4 फीसद
05:24 PM, 10-Feb-2022
मथुरा में शाम पांच बजे तक 58.12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 
  • विधानसभा छाता: 60.80
  • विधानसभा मांट: 57.80
  • विधानसभा गोवर्धन: 63.98
  • विधानसभा मथुरा: 52.75
  • विधानसभा बल्देव: 57.20
  • कुल मतदान प्रतिशत: 58.12
05:16 PM, 10-Feb-2022
आगरा में बाह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्जी मतदान करने आये युवक को भगाया। बूथ एजेंटों ने शिकायत की थी । इसके बाद पुलिस ने सख्ती की और बाइक पर आ रहे लोगो को 100 मीटर दूर रहने को कहा।
04:34 PM, 10-Feb-2022
पुलिस से बात करते संजय लाठर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट विधानसभा से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक में कार्यकर्ता में लाठी मारने को लेकर झड़प हो गई। प्रत्याशी का आरोप है कि उनके साथ मांट पुलिस भेदभाव कर रही है। पुलिस पर कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 10-Feb-2022
आगरा में दोपहर एक बजे तक करीब 47.9 मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े हैं।
  • एत्मादपुर-  52 फीसद
  • आगरा छावनी- 46 फीसद 
  • आगरा दक्षिण- 45.7 फीसद
  • आगरा उत्तर- 48.3 फीसद
  • आगरा ग्रामीण- 48 फीसद
  • फतेहपुर सीकरी- 44 फीसद
  • खेरागढ़- 51.3 फीसद
  • फतेहाबाद- 46.1 फीसद
  • बाह- 49.8 फीसद
  • कुल- 47.9 फीसद
03:24 PM, 10-Feb-2022
मथुरा में दोपहर तीन बजे 48.91
  • विधानसभा छाता: 49.05
  • विधानसभा मांट: 49.50
  • विधानसभा गोवर्धन: 52.90
  • विधानसभा मथुरा: 45.30
  • विधानसभा बल्देव: 49.10
  • कुल मतदान प्रतिशत: 48.91
03:08 PM, 10-Feb-2022
भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय ने परिवार के साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने पूरे परिवार के साथ चित्रगुप्त हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील के पास पोलिंग बूथ पर मतदान किया। 
03:04 PM, 10-Feb-2022
आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ नम्बर 223 की ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुक गया। एक घंटे से मशीन बदलने के इंतजार में महिलाएं मतदान के लिए काफी देर तक बैठी रहीं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed