{"_id":"6ae59c875794d09a620f6379","slug":"fire-breaks-out-at-confectionery-shop-in-bachel-khal-market-on-rishikesh-badrinath-highway-devprayag-news-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
Sat, 31 Oct 2026 01:17 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:17 PM IST
सार
देर रात लगी आग ने दुकान संचालक को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की लपटों ने देखते ही देखते दुकान में रखे सामान और खाद्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल बाजार में शुक्रवार को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा सामान और खाद्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि बछेलीखाल बाजार में जय सिंह रावत निवासी ग्राम बछेलीखाल की जय कन्फेक्शनरी स्टोर नामक दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना और चौकी बछेलीखाल पुलिस के साथ मौके पर पहुची। जिसके बाद श्रीनगर यूनिट की फायर सर्विस टीम को बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
विज्ञापन
हालांकि, तब तक दुकान में रखे फ्रिज, काउंटर, खाद्य सामग्री और अन्य तमाम सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट या विद्युत फाल्ट होना प्रतीत हो रहा है।