Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Reward for action against Naxalites in Saranda; 28 police officers and personnel receive efficiency medals

झारखंड: सारंडा में नक्सलियों पर कार्रवाई का इनाम, पुलिस के 28 अधिकारियों-जवानों को दक्षता पदक

Sat, 31 Oct 2026 01:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। सारंडा के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान में सफलता हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
Reward for action against Naxalites in Saranda; 28 police officers and personnel receive efficiency medals
झारखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने देश भर में विशेष अभियान चलाने, बेहतर अनुसंधान करने तथा फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस दक्षता पदक की घोषणा की है। इस राष्ट्रव्यापी सम्मान सूची में झारखंड पुलिस के 28 अधिकारियों और जवानों ने अपनी जगह बनाई है। माओवादियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों में असाधारण सफलता प्राप्त करने के लिए राज्य के इन वीरों को इस प्रतिष्ठित पदक से अलंकृत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने विशेष अभियानों के लिए 357, बेहतर अनुसंधान के लिए 123 तथा फॉरेंसिक साइंस में उत्कृष्ट योगदान के लिए नौ अधिकारियों व जवानों का चयन किया है।

विज्ञापन


नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले स्थित सारंडा के जंगलों में बीते एक साल के दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यापक और रणनीतिक अभियान संचालित किया। इस के कारण क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा बलों के निरंतर दबाव और प्रभावी घेराबंदी के चलते अनेक माओवादी मारे गए, जबकि कई अन्य ने कानून के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। भयभीत होकर कुछ माओवादी झारखंड की सीमा छोड़कर पड़ोसी राज्यों में भाग गए और वहां के प्रशासन के सामने विवश होकर सरेंडर कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता ने माओवादी संगठन को बहुत बड़ा झटका दिया है और राज्य में शांति व्यवस्था सुदृढ़ की है।
विज्ञापन


सारंडा के नायकों को मिला केंद्रीय सम्मान
सारंडा के चुनौतीपूर्ण दुर्गम क्षेत्र में माओवादियों को बैकफुट पर धकेलने वाले अधिकारियों और जवानों को केंद्र सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षता पदक के लिए चुना है। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में मुख्य रूप से झारखंड जगुआर के पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंद्रजीत महथा और डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही उप पुलिस अधीक्षक ज्ञान रंजन, उप पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक जयदीप लकड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार को भी पदक प्रदान किया जाएगा। निरीक्षक श्रेणी में रमेश मुर्मू, अमित रोशन कुल्लू और मनोरजन प्रसाद सिंह का नाम इस गौरवशाली सूची में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांबाज अधिकारियों और जवानों का गौरवशाली दल
इस विशेष पदक से सम्मानित होने वाले अन्य जांबाज पुलिस अधिकारियों में सब इंस्पेक्टर अमृत केरकेट्टा, संदीप तिर्की, प्रभात कुमार महतो, गौतम राणा, दीनबंधु हांसदा, आकाश कुमार, पवन कुमार चौधरी, सैनिक समद, अमृत कुमार पासवान और रोहित कुमार-1 शामिल हैं। इसके अलावा सहायक अवर निरीक्षक माधव लाल टोप्पो व लोहरा मुंडा, हवलदार जलिंद्र साहू, तथा सिपाही ऋषि रंजन, शिव कुमार महतो, फिरदूस अंसारी, राज कुमार महतो एवं मंगल सिंह हेम्ब्रम को भी इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए चुना गया है। इन सभी वीरों की निष्ठा और अदम्य साहस से सारंडा में शांति स्थापित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed