{"_id":"6ae59da991228502750f524f","slug":"chitrakoot-uproar-at-manikpur-chc-opd-services-come-to-halt-after-honorarium-of-51-contractual-workers-is-cut-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मानिकपुर सीएचसी में हंगामा, 51 संविदा कर्मियों का मानदेय कटने पर ओपीडी ठप, इलाज को भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मानिकपुर सीएचसी में हंगामा, 51 संविदा कर्मियों का मानदेय कटने पर ओपीडी ठप, इलाज को भटके मरीज
Sat, 31 Oct 2026 01:20 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:20 PM IST
सार
Chitrakoot News: मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी की तानाशाही और 51 संविदा कर्मियों का अक्टूबर माह का मानदेय काटे जाने से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल कर ओपीडी में ताला जड़ दिया। इससे दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे संविदाकर्मी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले के मानिकपुर सीएचसी में तानाशाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। 51 संविदा कर्मियों का मानदेय काटने से खफा कर्मचारियों ने हड़ताल कर ओपीडी में ताला लगा दिया। अस्पताल में इलाज के लिए आई महिलाएं बेंच पर बैठी इंतजार करती रहीं। एक महिला की हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे ई-रिक्शा में बैठाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
एएनएम सुमन सिंह, अंजू देवी, आरती गुप्ता और लक्ष्मी ने बताया कि सीएचसी में 51 संविदा कर्मी हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी मनोज सोनकर ने बिना नोटिस, बिना कारण सभी का अक्टूबर माह का मानदेय काटने की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी। जब हम पूछने गए, तो गाली देकर भगा दिया। कर्मचारियों ने बताया कि इसके पीछे बीपीएम का हाथ है।
विज्ञापन
Trending Videos
अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
बीपीएम आए दिन मनमानी करता है और प्रभारी के साथ मिलकर संविदा कर्मियों को डराता है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही दोपहर 12 बजे से ओपीडी बंद हो गई और मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। जानकारी पाकर एसीएमओ मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े रहे। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।