Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hot air balloons in varanasi Starting 15 November 45 minute ride cost 17688 smart city arrangement

काशी में हॉट एयर बैलून: 15 नवंबर से शुरुआत, 45 मिनट की सैर के लिए देने होंगे 17,688 रुपये; जानें व्यवस्था

Sat, 31 Oct 2026 01:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 31 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

काशी में 15 नवंबर से नमो घाट से हॉट एयर बैलून का संचालन शुरू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी ने हैदराबाद की कंपनी स्काई वोल्ट से समझौता किया है। एक उड़ान 45 मिनट की होगी, जिसमें 10 पर्यटक बैठ सकेंगे। आसमानी सैर के लिए प्रति व्यक्ति 17,688 रुपये किराया तय किया गया है।

विज्ञापन
Hot air balloons in varanasi Starting 15 November 45 minute ride cost 17688 smart city arrangement
हॉट एयर बैलून का रोमांच। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी आने वाले पर्यटकों को जल्द ही गंगा घाटों का आसमानी नजारा देखने का मौका मिलेगा। एयर शो के बाद अब पर्यटक हॉट एयर बैलून में सवार होकर गंगा के ऊपर से काशी की खूबसूरती निहार सकेंगे। नमो घाट से 15 नवंबर से हॉट एयर बैलून का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने हैदराबाद की कंपनी स्काई वोल्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।

विज्ञापन


योजना के तहत कंपनी नमो घाट से हॉट एयर बैलून का संचालन करेगी। इसमें सवार होकर पर्यटक गंगा के ऊपर से काशी के 84 घाटों, गंगा की लहरों और ऐतिहासिक इमारतों का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। शहर को आसमान से देखने का यह अनुभव पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा। खासकर उन लोगों को यह सुविधा लुभा सकती है, जो काशी को एक अलग नजरिये से देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

स्मार्ट सिटी कर रहा तैयारी

स्मार्ट सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, हॉट एयर बैलून में एक बार में 10 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। एक उड़ान की अवधि 45 मिनट निर्धारित की गई है। इस रोमांचक सफर के लिए प्रति व्यक्ति 17,688 रुपये किराया तय किया गया है। इस तरह एक उड़ान में अधिकतम 10 पर्यटक एक साथ आसमान से काशी की छटा निहार सकेंगे।

पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि यह सुविधा शहर में पर्यटन के नए विकल्प के रूप में उभरेगी। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता का कहना है कि काशी में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही यह सुविधा खासतौर पर उन पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है, जो शहर को अलग नजरिये से देखना चाहते हैं।

देव दीपावली पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में हॉट एयर बैलून की शुरुआत उनके आकर्षण का केंद्र बन सकती है। गंगा के ऊपर से रोशनी से जगमगाते घाटों और शहर को देखने का अनुभव पर्यटकों के लिए खास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed