UP Budget 2025 Live: 'किसानों की उम्मीदों का खेत सूखा, चिंता में महिलाएं; योगी सरकार के बजट पर अखिलेश का तंज
{"_id":"67b686baa3a0be817d0b5097","slug":"up-budget-2025-live-finance-minister-suresh-kumar-khanna-present-budget-annoucements-cm-yogi-news-in-hindi-2025-02-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Budget 2025 Live: 'किसानों की उम्मीदों का खेत सूखा, चिंता में महिलाएं; योगी सरकार के बजट पर अखिलेश का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 20 Feb 2025 02:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:59 PM IST
खास बातें
UP Budget 2025-26 News Live in Hindi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 9वां बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आठ लाख, आठ हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए हैं। यूपी सरकार मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देगी। युवाओं को ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा। चार नए एक्सप्रेसवे का एलान किया गया है। 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
UP Budget 2025
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:56 PM, 20-Feb-2025
महिलाओं के माथे पर घर चलाने की चिंता की लकीरें उभरीं: अखिलेश
योगी सरकार के बजट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये बजट नहीं बल्कि बहुत बड़ा ढोल है जिसमें आवाज तो बहुत है पर अंदर से खोखला है। उन्होंने कहा कि इसे देखकर किसानों की उम्मीदों का खेत सूख गया है। महिलाओं के माथे पर घर चलाने की चिंता की लकीरें उभर आई हैं। आम जनता के लिए इसमें कुछ नहीं है लोग कह रहे हैं कि सरकार का प्रवचन तो गया है अब बजट कब आएगा। उन्होंने कहा कि बजट देखकर मंत्री और विधायक भी निराश हैं क्योंकि इसमें उनके अपने विभाग के लिए कुछ नहीं है। आखिर उन्हें ही जनता को फेस करना है। भाजपा ने इस बजट में भी अपने संकल्प पत्र के वादे पूरे नहीं किए हैं। ये उनका 9वां बजट है।02:49 PM, 20-Feb-2025
घोषणापत्र के वादों का क्या हुआ?: अखिलेश
यूपी बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि "भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि अगले पांच साल में वे किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे... उन्होंने राज्य के किसानों की मदद के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि अवसंरचना मिशन के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का वादा किया... भामाशाह योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपये का वादा किया, जिसमें वे टमाटर, आलू और अन्य सब्जियों के लिए एमएसपी देंगे... घोषणापत्र में ये कुछ बिंदु थे जो नौ राज्य बजट के बाद भी पूरे नहीं हुए..."
विज्ञापन
02:40 PM, 20-Feb-2025
बिना विजन के बजट आए हैं सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं-अखिलेश
उत्तर प्रदेश के बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये इनका (भाजपा) 'सेकंड लास्ट' बजट था। एक और बजट पेश होगा फिर हमें नई सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। बजट घोषणा पत्र से मेल नहीं खाता है। बिना विजन के बजट आए हैं सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं था कि किस दिशा में उत्तर प्रदेश को ले जाना है... हर बजट में सरकार कहती है कि ये सबसे बड़ा बजट है इसका कोई मायने नहीं है, क्योंकि हर बजट पिछले बजट से ज्यादा होगा..."#WATCH | Lucknow, UP | On UP Budget, SP Chief Akhilesh Yadav says, "This was their (current UP government's) second last budget. Next year, they will present their last budget, and after that, we will get the opportunity to choose a new government. This budget has no association… pic.twitter.com/o6XffzN8ZJ
— ANI (@ANI) February 20, 2025
02:02 PM, 20-Feb-2025
अयोध्या बनेगी सौर सिटी, 3000 सूर्यमित्रों को कौशल विकास हेतु किया जाएगा प्रशिक्षित
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में बताया कि प्रदेश ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोतों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश में सौर ऊर्जा विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये प्रख्यापित उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के अंतर्गत आगामी पांच वर्षों में 22,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।अयोध्या शहर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 16 नगर निगमों एवं नोएडा शहर को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस, बायो-कोल, बायो-डीजल/बायो-एथेनॉल से सम्बन्धित 53 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा 24 परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। सौर ऊर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत रोजगार सृजन एवं कौशल विकास हेतु वर्ष 2025-2026 में 3000 सूर्यमित्रों को कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा।
01:59 PM, 20-Feb-2025
मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी
योगी सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी प्रदान किए की नई योजना लाई जा रही है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सह शिक्षा की व्यवस्था के साथ-साथ बालिका छात्रावास का निर्माण, बालिकाओं का सशक्तिकरण, मीना मंच, आत्मा रक्षा प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण आदि गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आवासीय विद्यालय योजना प्रदेश के 12 जनपदों में संचालित है, जिनमें प्रत्येक विद्यालय में 100-100 बालक एवं बालिकाओं को प्रदेशित किए जाने का प्रावधान है।01:57 PM, 20-Feb-2025
बजट में महिलाओं को होंगे ये फायदे
योगी सरकार के इस बजट में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। कई महत्वपूर्ण मौकों पर बजट के माध्यम से महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने इसका एलान किया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 96 लाख से अधिक परिवारों की महिलाओं को आच्छादित किया गया है।ग्राम स्तर पर डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने हेतु बीसीसखी योजना के तहत 39, 556 बीसी सखी द्वारा कार्य करते हुए 31,103 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन किया गया। 84.38 करोड रुपये का लाभांश अर्जित किया गया। लखपति महिला योजना के तहत 31 लाख से अधिक दीदियों का चिन्हांकन किया गया है। दो लाख से अधिक महिलाएं लखपति की श्रेणी में आ चुकी हैं।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक लगभग 1.86 करोड लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। योगी सरकार द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दो निशुल्क सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में महिला स्वामित्व वाली प्रोड्यूसर कंपनियों के गठन के लिए महिला सामर्थ्य योजना संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 20-Feb-2025
प्रत्येक जनपद में कैंसर डे केयर सेंटर बनेगा
बजट 2025-26 में यूपी सरकार ने कैंसर की दवाइयों को सस्ते करने की दिशा में बहुत बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केयर सेंटर बनाने का निर्णय भी इस बजट में किया गया।01:44 PM, 20-Feb-2025
'पहली बार 65 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर कहा कि पहली बार 65 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं जिनमें 14 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक थे... 2025-26 का यह बजट गरीब, अन्नदाता किसान और युवा महिलाओं के उत्थान को समर्पित है... यह बजट 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है... यह बजट डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है..."उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुल बजट का 22% बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटित किया गया है। कुल बजट का 13 फीसदी शिक्षा के लिए आवंटित किया गया है। कुल बजट का 11 प्रतिशत कृषि क्षेत्र को आवंटित किया गया है। कुल बजट का 6 फीसदी चिकित्सा क्षेत्र को आवंटित किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए 4,720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
01:43 PM, 20-Feb-2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारे संविधान के लागू होने के बाद से 75 वर्षों की शानदार यात्रा के बाद, यह बजट हमारे अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। डबल इंजन की सरकार लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक और संस्कृति केंद्र की स्थापना कर रही है... हमने संविधान की मूलभूत भावनाओं के अनुसार वंचितों की सहायता करने की थीम के साथ 2025-2026 का बजट तैयार किया है।"
#WATCH | UP Budget | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "After a fabulous journey of 75 years since our Constitution was implemented, this budget is important for creating a roadmap for our next 25 years... The double-engine government is establishing a Babasaheb… pic.twitter.com/JaLJHE3fBK
— ANI (@ANI) February 20, 2025
01:36 PM, 20-Feb-2025