फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If you do not regularize the connection, you will have to pay up to

Jind News: कनेक्शन नियमित नहीं कराया तो 11500 रुपये तक देने पडेंगे

Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
If you do not regularize the connection, you will have to pay up to
10जेएनडी19: अवैध कनेक्शन को वैध करवाने की शहरवासियों को जानकारी देते हुए विभाग के कर्मचारी। स्र
जींद। पेयजल और सीवरेज का कनेक्शन अभी तक नियमित नहीं कराया है तो उपभोक्ताओं के लिए इसे वैध कराने का मौका है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जींद समेत जिले के पांचों शहरों में घर-घर जाकर अनियमित कनेक्शनों को नियमित करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियान की अवधि में कनेक्शन नियमित कराने पर मौके पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि बाद में कनेक्शन कटने पर दोबारा कनेक्शन लेने के लिए करीब 11,500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। विभाग की टीमें जींद, नरवाना, जुलाना, सफीदों और उचाना में पहुंचकर घरों के पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों की जांच कर रही हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित नहीं हैं, उनकी जानकारी मौके पर ही ऑनलाइन दर्ज कर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को कार्यालयों और अन्य जगहों के चक्कर लगाने से भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार डॉ. रणधीर मताना ने बताया कि विभाग की ओर से यह सुविधा फिलहाल विशेष अभियान के तहत दी जा रही है। उपभोक्ताओं को इसका लाभ उठाकर अपने कनेक्शन नियमित करा लेने चाहिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत नियमितीकरण की राशि एकमुश्त लेने के बजाय पेयजल बिल में 10 रुपये की मासिक किस्त के रूप में जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय निकलने पर कट सकता है कनेक्शन
मताना के अनुसार, अभियान समाप्त होने के बाद अनियमित कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ता को नया कनेक्शन लेने के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा। इससे बचने के लिए विभाग ने लोगों से समय रहते कनेक्शन नियमित कराने की अपील की है।

बाक्स
अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा से मुनादी करवाई जा रही है। इसके अलावा पंपलेट और पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। विभाग की टीमें कनेक्शन नियमित कराने के साथ लोगों को पानी की बचत के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। नलों पर टेप लगाने और पानी व्यर्थ न बहाने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
--भानु प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अभियंता जींद।
फोटो कैप्शन
10जेएनडी19:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed