फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Urs of Sayyid Malik Jada celebrated with devotion

Jaunpur News: अकीदत के साथ मनाया गया सैय्यद मलिक जदा का उर्स

Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The Urs of Sayyid Malik Jada celebrated with devotion
उर्स में उमड़ी भीड़। आयोजक
बक्शा (जौनपुर)। बक्शा थाना परिसर स्थित सैय्यद मलिक जदा की मजार पर बृहस्पतिवार को उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह ने सबसे पहले मजार पर चादर चढ़ाई। इसके बाद बक्शा, लखनीपुर, बेलापार, भकड़ी, रन्नो सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं। देर रात तक जायरीनों के आने का सिलसिला जारी रहा। बताया जाता है कि बाबा की मजार साल 1881 में स्थापित हुई थी। आज भी यहां सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र बना है। बाबा सैय्यद मलिक जदा पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो सगे भाइयों की मजार थाना परिसर में अगल-बगल स्थित हैं। तीसरे भाई की मजार लखनीपुर की साईं बस्ती में है, जहां उन्हें मल्लू बाबा के नाम से पूजा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed