{"_id":"6aa2f48dc13d4c376b071830","slug":"womans-body-found-hanging-police-have-initiated-an-investigation-etah-news-c-163-1-eta1014-156401-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे के मोहल्ला सरायखानम में बुधवार रात एक महिला का शव घर के अधबने कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है।
मोहल्ला सराय खानम निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात में उसकी पत्नी पूनम (30) ने अधबने कमरे में लगी बल्ली से रस्सी का फंदा लगा लिया।
परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी परिजन ने थाना जलेसर पुलिस को दी।
सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला उपनिरीक्षक गीता और महिला आरक्षी शीनू के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया।
प्राथमिक जांच में गले पर फंदे के निशान के अलावा शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।
पूनम का विवाह करीब 10 वर्ष पहले संजय से हुआ था। उसके दो बेटे राज और प्रेम हैं। वहीं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।