Bharat Jodo Yatra Live: कठुआ के हीरानगर से सांबा पहुंची रैली, कड़ी सुरक्षा में चल रहे राहुल गांधी
{"_id":"63ccad02e2e16953d04eb60e","slug":"congress-bharat-jodo-yatra-resumes-from-hiranagar-in-kathua-district-of-jammu-and-kashmir-2023-01-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra Live: कठुआ के हीरानगर से सांबा पहुंची रैली, कड़ी सुरक्षा में चल रहे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 22 Jan 2023 04:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:25 PM IST
खास बातें
भारत जोड़ो यात्रा सुबह सात बजकर 15 मिनट पर हीरानगर के परशुराम जी मंदिर के पास से शुरू हुई। यात्रा 45 मिनट में आठ किलोमीटर का सफर तय कर लौंडी मोड़ से सांबा जिले में दाखिल हो गई।
विज्ञापन
सांबा जिले में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
02:47 PM, 22-Jan-2023
राहुल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां जो कहती हैं हम उसका पालन करेंगे।01:02 PM, 22-Jan-2023
सांबा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने छात्राओं से बात की
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
12:23 PM, 22-Jan-2023
सांबा के मुख्य चौक पर राहुल गांधी का स्वागत
सांबा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : संवाद
12:19 PM, 22-Jan-2023
भारत जोड़ो यात्रा के चलते रविवार सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया था। भारी वाहनों को मानसर मोड़ और लखनपुर के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं मिली।दोपहर बारह बजे तक सभी बड़े वाहनों को लखनपुर में ही रोक लिया गया। जम्मू की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मानसर मोड़ से बट्टल मोड़ से होते हुए धार रोड़ से लखनपुर की ओर डायवर्ट किया गया।
10:22 AM, 22-Jan-2023
सांबा में स्थानीय महिलाओं से बात करते राहुल गांधी
- फोटो : संवाद
09:57 AM, 22-Jan-2023
भारत जोड़ो यात्रा का सांबा जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पदयात्रा में शामिल होने के लिए लोग सुबह से कई इलाकों में एकत्र हुए थे। कई लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:19 AM, 22-Jan-2023
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ससुर को श्रद्धांजलि दी
भारत जोड़ो यात्रा सुबह सात बजकर 15 मिनट पर हीरानगर के परशुराम जी मंदिर के पास से शुरू हुई। यात्रा 45 मिनट में आठ किलोमीटर का सफर तय कर लौंडी मोड़ से सांबा जिले में दाखिल हो गई। इससे पहले जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने हीरानगर मोड़ पर जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री और सांसद गिरधारी लाल डोगरा की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। डोगरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ससुर भी हैं।08:56 AM, 22-Jan-2023
कठुआ के हीरानगर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
08:47 AM, 22-Jan-2023