Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: राज्यपाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जदयू के दो विधायक, निर्दलीय एमएलसी ने भी बनाई दूरी; जानें
सारण के बनियापुर में राज्यपाल के कार्यक्रम में जदयू के दो विधायक रणधीर सिंह और मनोरंजन सिंह शामिल नहीं हुए। शिलापट्ट पर निर्दलीय एमएलसी सच्चिदानंद राय का नाम होने के बावजूद वे भी नदारद रहे। तीनों की गैरमौजूदगी से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
और पढ़ेंबिहार: सीवान में दोस्ती का खौफनाक अंजाम! घर बुलाकर सीने में मारी गोली, दूसरे लोगों को फंसाने की भी रची साजिश
सीवान के गोरेयाकोठी में अनीश कुमार को उसके दोस्त विराट कुमार ने घर बुलाकर गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद निर्दोष लोगों को फंसाने की साजिश भी रची गई। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
और पढ़ेंदिवाली 2026: धनतेरस मुहूर्त शुरू हाेते ही पटना के शोरूम से निकलने लगीं गाड़ियां; आज कितना कारोबार होगा?
आज धनतेरस को लेकर पटना के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घर से सामान, आभूषण और गाड़ियों की खरीदारी के लिए लगभग हर दुकान में आज जगह कम पड़ रहे हैं। सोना महंगा होने के बावजूद आज डिमांड में है। चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हो रही है। आइये जानते हैं पटना के बाजार में क्या चल रहा है? और पढ़ेंहॉकी इंडिया: चुनाव पर ओडिशा हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 5 दिसंबर को होने थे मतदान; जानें क्या है पूरा मामला
ओडिशा हाईकोर्ट ने हॉकी इंडिया के 5 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव पर रोक लगा दी है। और पढ़ेंसैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: बंगाल, कर्नाटक और दिल्ली की टीम घोषित, शमी-इशांत को मौका; कई बड़े नाम बाहर
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बंगाल, कर्नाटक और दिल्ली ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। बंगाल की टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को जगह मिली है, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन कप्तानी करेंगे। दिल्ली ने इशांत शर्मा को मौका दिया है और आयुष बदोनी टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, कर्नाटक ने आर स्मरण को कप्तान बनाया है। मयंक अग्रवाल, श्रेयस गोपाल और नीतीश राणा को टीम में जगह नहीं मिली है। टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा।
और पढ़ेंबिहार: शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; दहेज हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर के सरैया में 21 वर्षीय नवविवाहिता पिंकी कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल के सदस्यों पर बाइक, सोने का ब्रेसलेट और नकदी के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
और पढ़ेंमधुबनी: तीन शिक्षकों पर गिरी गाज, गोपनीय जानकारी साझा करने से लेकर महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार तक के आरोप
मधुबनी में अनुशासनहीनता के आरोप में जिला प्रशासन ने तीन शिक्षकों को निलंबित किया है। इनमें एचआरएमएस की गोपनीय जानकारी साझा करने, महिला शिक्षिकाओं से अमर्यादित व्यवहार और कक्षा में सोने का वीडियो वायरल होने के मामले शामिल हैं।
और पढ़ें
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 15 साल की उम्र में संभालेंगे बिहार की कमान
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। और पढ़ेंबिहार: मुंगेर में तैयार हो रही थी नकली सिगरेट, दिल्ली में असली बताकर बेचने की थी तैयारी; दो गिरफ्तार
मुंगेर में तैयार नकली कैप्स्टन सिगरेट की खेप दिल्ली ले जाते समय जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई। आरपीएफ की सीआईबी टीम ने 2400 पैकेट बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आपूर्तिकर्ता और खरीदारों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें
बिहार: दिवाली और छठ से पहले मिले सरकारी कर्मियों को वेतन, मुख्य सचिव ने विभागों को दी कड़ी चेतावनी
बिहार में सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी विभागों और जिलाधिकारियों को दिवाली-छठ से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने तथा जरूरत पड़ने पर शनिवार को भी कार्यालय खोलने का निर्देश दिया।