Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 6 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:04 PM, 06-Nov-2026

क्रिकेट की सुनहरी यादें होंगी ताजा: मुंबई में दिखेगी गांगुली की ऐतिहासिक जर्सी, सचिन-धोनी की निशानी भी शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में लॉर्ड्स की बालकनी में लहराई गई ऐतिहासिक जर्सी मुंबई के एमसीए शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएगी। 14, 15 और 17 नवंबर को आयोजित विशेष प्रदर्शनी में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले से जुड़ी यादगार वस्तुएं भी देखने को मिलेंगी। 

और पढ़ें
10:32 PM, 06-Nov-2026

यूथ ओलंपिक: धिनिधि देसिंघु ने जीता 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य, दो पदक जीतकर रचा इतिहास

भारत की 16 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने यूथ ओलंपिक में लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपना दूसरा पदक हासिल किया। इससे पहले वह 100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी कांस्य जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वह यूथ ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

और पढ़ें
विज्ञापन
09:56 PM, 06-Nov-2026

गया: छठ व्रती के सम्मान में बदल जाती है पूरे परिवार की दिनचर्या, शुद्धता का रखते हैं ध्यान | बिहार

गया: छठ व्रती के सम्मान में बदल जाती है पूरे परिवार की दिनचर्या, शुद्धता का रखते हैं ध्यान | बिहार और पढ़ें
09:42 PM, 06-Nov-2026

बिहार: बाढ़ में भीषण अगलगी से मची तबाही, दुर्गेश कॉम्प्लेक्स की आठ दुकानें जलकर राख, करोड़ों का सामान खाक

बाढ़ में एनटीपीसी लेबर गेट के पास दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। करोड़ों की संपत्ति और 8-10 लाख रुपये नकद जलने का दावा है। दुकानदारों ने दमकल पहुंचने में देरी का आरोप लगाया।

और पढ़ें
09:41 PM, 06-Nov-2026

कोच से विवाद बना रोनाल्डो के संन्यास की वजह?: जीसस बोले- मैं हैरान हूं; पुर्तगाल के लिए अब नहीं खेलेंगे CR7

पुर्तगाल के कोच जॉर्ज जीसस ने कहा है कि उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की उम्मीद नहीं थी। दरअसल, कोच से विवाद और टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद रोनाल्डो ने ट्रेनिंग कैंप छोड़ दिया था। 

और पढ़ें
09:37 PM, 06-Nov-2026

बिहार: मिलावटखोरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 530 से ज्यादा खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

बिहार: मिलावटखोरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 530 से ज्यादा खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 PM, 06-Nov-2026

बिहार: राज्यपाल के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जदयू के दो विधायक, निर्दलीय एमएलसी ने भी बनाई दूरी; जानें

सारण के बनियापुर में राज्यपाल के कार्यक्रम में जदयू के दो विधायक रणधीर सिंह और मनोरंजन सिंह शामिल नहीं हुए। शिलापट्ट पर निर्दलीय एमएलसी सच्चिदानंद राय का नाम होने के बावजूद वे भी नदारद रहे। तीनों की गैरमौजूदगी से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

और पढ़ें
09:20 PM, 06-Nov-2026

बिहार: सीवान में दोस्ती का खौफनाक अंजाम! घर बुलाकर सीने में मारी गोली, दूसरे लोगों को फंसाने की भी रची साजिश

सीवान के गोरेयाकोठी में अनीश कुमार को उसके दोस्त विराट कुमार ने घर बुलाकर गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद निर्दोष लोगों को फंसाने की साजिश भी रची गई। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

और पढ़ें
09:16 PM, 06-Nov-2026

दिवाली 2026: धनतेरस मुहूर्त शुरू हाेते ही पटना के शोरूम से निकलने लगीं गाड़ियां; आज कितना कारोबार होगा?

आज धनतेरस को लेकर पटना के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घर से सामान, आभूषण और गाड़ियों की खरीदारी के लिए लगभग हर दुकान में आज जगह कम पड़ रहे हैं। सोना महंगा होने के बावजूद आज डिमांड में है। चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हो रही है। आइये जानते हैं पटना के बाजार में क्या चल रहा है? और पढ़ें
09:07 PM, 06-Nov-2026

हॉकी इंडिया: चुनाव पर ओडिशा हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 5 दिसंबर को होने थे मतदान; जानें क्या है पूरा मामला

ओडिशा हाईकोर्ट ने हॉकी इंडिया के 5 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव पर रोक लगा दी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed