{"_id":"6aedf87a6f0bf571600bd1d3","slug":"mothers-live-in-partner-sentenced-to-30-years-of-rigorous-imprisonment-for-raping-a-minor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167248-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाबालिग से दुष्कर्म में मां के लिव-इन पार्टनर को 30 साल की कठोर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाबालिग से दुष्कर्म में मां के लिव-इन पार्टनर को 30 साल की कठोर कैद
विज्ञापन
पॉक्सो कोर्ट ने दोषी पर लगाया 30 हजार रुपये जुर्माना, राशि पीड़िता को देने के आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पॉक्सो एक्ट स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने समालखा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां के लिव-इन पार्टनर संदीप को 30 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को तीन साल की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी। कोर्ट ने जुर्माने की राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
मामला 22 जून 2024 का है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी समालखा की एक कॉलोनी में संदीप नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है, जबकि उसकी दोनों बेटियां उसके साथ रहती हैं।
शिकायत के अनुसार, 14 मई 2024 को उसकी एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था। किशोरी ने गांव पहुंचकर अपने पिता और मां को इस बारे में जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों के बयान और वैज्ञानिक एफएसएल रिपोर्ट पेश की। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने संदीप को दोषी करार देते हुए 30 साल की कठोर कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।