Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fake Cigarette Racket Busted in Jamalpur, Two Smugglers Arrested with 2,400 Packs

बिहार: मुंगेर में तैयार हो रही थी नकली सिगरेट, दिल्ली में असली बताकर बेचने की थी तैयारी; दो गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 07:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 07:15 PM IST
सार

मुंगेर में तैयार नकली कैप्स्टन सिगरेट की खेप दिल्ली ले जाते समय जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई। आरपीएफ की सीआईबी टीम ने 2400 पैकेट बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आपूर्तिकर्ता और खरीदारों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
Fake Cigarette Racket Busted in Jamalpur, Two Smugglers Arrested with 2,400 Packs
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में नकली सिगरेट तैयार कर उसे दिल्ली में असली ब्रांड के नाम पर बेचने वाले गिरोह का जमालपुर रेलवे स्टेशन पर भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर छापेमारी कर 2400 पैकेट नकली कैप्स्टन सिगरेट बरामद किए हैं। इस मामले में मुंगेर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सिगरेट की कीमत करीब 2 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीआईबी की टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन संख्या 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस से नकली सिगरेट की खेप लेकर दिल्ली जा रहे हैं। निरीक्षक एसके सुधा के नेतृत्व में टीम ने जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो जूट के बोरों और गत्ते के डिब्बों से सिगरेट के पैकेट बरामद हुए।

विज्ञापन


पढ़ें: 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू प्रसाद को बड़ी राहत, सीवान की अदालत ने दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुबारकचक निवासी मोहम्मद परवेज खान (52) और मिर्जाचक निवासी मोहम्मद अली (28) के रूप में हुई है। जांच के दौरान सिगरेट के पैकेट की छपाई, रंग, जीएसटी विवरण और सिगरेट की गुणवत्ता में कई खामियां मिलीं। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने सिगरेट के नकली होने की बात स्वीकार की।

आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह खेप मुंगेर के मुर्गियाचक के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पहचान छिपाने के लिए सिगरेट की खेप को जिन बोरों में रखा गया था, उन पर विमल पान मसाला लिखा हुआ था।

इस मामले में जीआरपी ने कांड संख्या 90/26 दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब सिगरेट की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति और दिल्ली में इसके खरीदारों की पहचान करने में जुटी है। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed