Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Diwali 2026: As the Dhanteras vehicles started rolling out of showrooms in Patna; gold, silver

दिवाली 2026: धनतेरस मुहूर्त शुरू हाेते ही पटना के शोरूम से निकलने लगीं गाड़ियां; आज कितना कारोबार होगा?

Fri, 06 Nov 2026 03:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

आज धनतेरस को लेकर पटना के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। घर से सामान, आभूषण और गाड़ियों की खरीदारी के लिए लगभग हर दुकान में आज जगह कम पड़ रहे हैं। सोना महंगा होने के बावजूद आज डिमांड में है। चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हो रही है। आइये जानते हैं पटना के बाजार में क्या चल रहा है?

विज्ञापन
Diwali 2026: As the Dhanteras vehicles started rolling out of showrooms in Patna; gold, silver
धनतेरस पर्व पर खरीदारी महिलाएं। (फाइल फोटो)

विस्तार

आज शुभ धनतेरस है। पटना के बाजारों में सुबह 10 बजे से ही खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। शगुना मोड़, बेली रोड, बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड, बाकरगंज रोड, हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, मौर्या लोक समेत कई जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार एडवांस बुकिंग ज्यादा हुए हैं। समय ज्यादा न लगे और अपने पसंद का सामान मिले, इसलिए लोगों ने कुछ दिन पहले ही अपने सामान की एडवांस बुकिंग करवा ली थी। एक दिन पहले यानी गुरुवार सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी। आज भी सुबह से लोगों की भीड़ है। धनतेरस को लेकर खरीदारी का मुहूर्त सुबह 11:06 बजे से है। लोग दुकानों पर सामानों की खरीदारी के लिए पहुंच चुके है। दोपहर बाद तो लगभग सभी दुकानों में भीड़ उमड़ पड़ी।  

विज्ञापन

धनतेरस 2026: आज कितने बजे से खरीदारी का है शुभ संयोग, सोना-चांदी और अन्य सामान लेने का मुहूर्त क्या है?
विज्ञापन

कार और बाइक के शो रूम सुबह छह बजे ही खुले
धनतेरस पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पटना के कई कार और बाइक शो रूम आज सुबह छह बजे से ही खुल गए हैं। शो रूम मालिकों के अनुसार, पटना में 10 हजार से अधिक बाइक और स्कूटी, दो हजार से अधिक कार और 1200 से अधिक ई रिक्शा और ऑटों की डिलीवरी होगी। इनमे से कई गाड़ियों को ग्राहकों ने दुर्गापूजा में ही बुक करवा लिया है। कुछ शो रूम में तो गाड़ियों की बुकिंग भी क्लोज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंगमशीन, डिशवॉशर, माइक्रोवेव खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इस बार नौ लाख तक की टीवी और सवा लाख तक के फ्रिज भी बिक रहे हैं। वहीं सजावट के सामान जैसे एलईडी लाइट, डिजाइनर लड़ियां खूब बिक रही हैं। 
दिवाली 2026 : धनतेरस पर पटना के सर्राफा बाजार में हल्के जेवरों की मांग, सोने के साथ चांदी की खरीदारी पर भी जोर

पिछले तीन वर्षों में कितना हुआ कारोबार? 
पटना में धनतेरस के कारोबार के पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार में लगातार तेजी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में धनतेरस के दिन पटना में करीब 2,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इसमें अकेले सर्राफा बाजार की हिस्सेदारी लगभग 500 करोड़ रुपये रही। वहीं, 2024 में कुल कारोबार बढ़कर करीब 3,200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि सोना-चांदी के बाजार में लगभग 800 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। वर्ष 2025 में पटना का धनतेरस कारोबार 4,000 करोड़ रुपये के पार चला गया। इस दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में 700 से 750 करोड़ रुपये और सर्राफा बाजार में 650 से 750 करोड़ रुपये तक का कारोबार हुआ। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले तीन वर्षों में पटना के बाजार में धनतेरस की खरीदारी का दायरा लगातार बढ़ा है। इस साल धरतेरस पर 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed