{"_id":"6aedf9048006e9e9360390ab","slug":"fire-tenders-and-fire-bikes-deployed-at-19-locations-for-diwali-grnoida-news-c-1-noi1095-4912180-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली पर 19 स्थानों पर फायर टेंडर और फायर बाइक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली पर 19 स्थानों पर फायर टेंडर और फायर बाइक तैनात
विज्ञापन
- बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्निशमन कर्मियों की भी रहेगी तैनाती, पुलिस अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली पर आगजनी की घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने जिले में व्यापक इंतजाम किए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रामीण क्षेत्रों के 19 चिह्नित स्थानों पर फायर टेंडर, फायर बाइक और अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 11 स्थानों पर फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। इनमें भंगेल, सेक्टर-12-22, सेक्टर-18, सेक्टर-49, जगत फार्म, गौड़ सिटी, बहलोलपुर, रबूपुरा, दनकौर, जेवर और दादरी शामिल हैं। इसके अलावा अट्टा मार्केट, सेक्टर-62 स्थित टॉट मॉल और सर्फाबाद मार्केट में फायर बाइक तैनात की गई हैं। नवादा, सेक्टर-66, नॉलेज पार्क, एच्छर मार्केट और हल्दौनी मोड़ पर अग्निशमन कर्मियों को उपकरणों के साथ लगाया गया है। सभी आतिशबाजी स्थलों पर भी एक-एक फायर टेंडर यूनिट तैनात की गई है। पुलिस ने रात में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -
पटाखे जलाते वक्त बरतें सावधानी
- पटाखे हमेशा खुले और हवादार स्थानों पर ही जलाएं, घर या बंद कमरों के अंदर नहीं।
- पटाखा जलने के बाद तुरंत कम से कम 10-15 फीट की दूरी बना लें।
- बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें, साथ में जरूर कोई घर का बड़ा हो।
- आग बुझाने के लिए हमेशा एक बाल्टी पानी या अग्निशामक यंत्र पास में रखें।
- केवल अधिकृत व ग्रीन पटाखें ही जलाएं।
- पटाखे जलाते समय ध्यान रखें कि आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ, जैसे कपड़े या प्लास्टिक न हों।
- कभी भी पटाखे को हाथ में पकडक़र न जलाएं। जलाने के लिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी का उपयोग करें।
- बुझे हुए पटाखों को दोबारा न जलाएं।
-- -- -- -- -- -- -
पटाखों से जलने पर क्या करें
- जलने पर प्रभावित जगह पर टूथपेस्ट, बर्फ न लगाएं।
- कांटेक्ट लेंस पहनते समय पटाखे न जलाएं और आंखों को रगड़ने से बचें।
- आंखों में जलन होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
- त्वचा जलने पर तुरंत प्रभावित हिस्से को सामान्य ठंडे पानी में रखें।
- ऊनी कंबल से लपेटकर आग बुझाएं या जमीन पर लोटपोट करें।
-- -- -- -- -- -- -- -