Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab9d1743af8fef5ef0ef0b3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
03:42 PM, 28-Sep-2026
बिहार: स्कूल में लड़के-लड़की से पूछताछ करना पड़ा भारी, शिक्षक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में स्कूल के पास बाइक सवार युवकों ने शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मार दी। गोली उनकी कनपटी में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें03:05 PM, 28-Sep-2026
बिहार: चुनाव आयोग के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को शेखपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश नेता जितेंद्र नाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। और पढ़ें
विज्ञापन
02:39 PM, 28-Sep-2026
पटना में भारी बवाल: मेडिकल छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़े, पुलिस से झड़प; क्या है BUHS छात्रों की मांग
Bihar News : पटना में एक तरफ वामदल मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन में ताकत झोंक रहा है तो दूसरी तरफ मेडिकल छात्रों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की जिद में पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हो चुकी है। तनाव है। और पढ़ें02:35 PM, 28-Sep-2026
बिहार: नेपाल-बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक उफान पर, गोपालगंज के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल और वाल्मीकि नगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गोपालगंज के सदर, कुचायकोट, मांझा और बरौली प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। और पढ़ें02:11 PM, 28-Sep-2026
बिहार में गंगा का रौद्र रूप: पांच साल में एक किमी जमीन नदी में समाई, 300 घरों पर मंडराया खतरा
बाढ़ के चिरैया और हरनहिया दियारा में गंगा के लगातार कटाव से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार पांच वर्षों में करीब एक किलोमीटर जमीन नदी में समा चुकी है। करीब 300 घर कटाव की जद में हैं। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के लिए भारी पत्थर के बोल्डर लगाने की मांग की है। और पढ़ें01:35 PM, 28-Sep-2026
बिहार में नए पुलिस अनुमंडल बनाने की तैयारी: समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बदलेगा ढांचा; क्या होगा फायदा?
मिथिला के समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पांच नए पुलिस अनुमंडल गठित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें रोसड़ा को दो हिस्सों में बांटने, दरभंगा में सदर-3 और मधुबनी में तीन नए पुलिस अनुमंडल बनाने की योजना शामिल है। छोटे पुलिस क्षेत्रों से निगरानी, गश्ती, अनुसंधान और पुलिस रिस्पॉन्स बेहतर होने की उम्मीद है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 28-Sep-2026
बिहार में अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की चाकू से हत्या: मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ वार, इलाके में तनाव
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रूपंचक गांव में रविवार देर रात महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान विवाद के बाद हिमांशु कुमार यादव पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें12:09 PM, 28-Sep-2026
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: पटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा; पुलिस से धक्कामुक्की
पटना में वामदलों और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च निकाला। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
और पढ़ें
11:11 AM, 28-Sep-2026
पितृपक्ष मेला: गयाजी में आज पांच वेदियों पर होगा पिंडदान, मौन रहकर पूरी करनी होगी धार्मिक यात्रा; जानें महत्व
गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेले के चौथे दिन सोमवार को पांच प्रमुख वेदियों पर पिंडदान का विधान होगा। श्रद्धालु उत्तरमानस से यात्रा शुरू कर दक्षिणमानस, कनखल, उदीची और जिह्वालोल वेदी पर पिंडदान व तर्पण करेंगे। और पढ़ें11:00 AM, 28-Sep-2026