Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda-chhath-puja-security-traffic-plan-sdrf-deployment

छठ पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: 450 से अधिक जगहों पर पुलिस तैनात; 40 स्थान अतिसंवेदनशील

Sat, 14 Nov 2026 09:52 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 09:52 AM IST
सार

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नालंदा जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले के 450 से अधिक चिह्नित स्थलों पर तीन पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
nalanda-chhath-puja-security-traffic-plan-sdrf-deployment
घाटों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नालंदा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात प्रबंधन और जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। पूरे जिले में 450 से अधिक चिह्नित स्थलों पर तीन पालियों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वहीं, 40 स्थानों को अतिसंवेदनशील घोषित कर वहां विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। 16 नवंबर तक प्रमुख छठ घाटों पर एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और आपदा मित्रों की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन


450 से अधिक स्थानों पर तीन पालियों में ड्यूटी
छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के 450 से अधिक चिह्नित स्थलों पर तीन पालियों में अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 40 स्थानों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन जगहों पर विशेष चौकसी बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख घाटों पर 16 नवंबर तक आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला और अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय
पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बिहारशरीफ नगर निगम परिसर स्थित आईसीसी भवन में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां तीन पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा हिलसा और राजगीर अनुमंडल कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे। इन केंद्रों पर रजिस्टर में अलग-अलग क्षेत्रों से मिलने वाली सूचनाओं और उन पर की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। एसडीआरएफ की तैनाती वाले प्रमुख घाटों की निगरानी के लिए अलग नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

पांच प्रमुख घाटों पर मोटरबोट के साथ एसडीआरएफ तैनात
जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के पांच प्रमुख और भीड़भाड़ वाले घाटों पर एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इनमें एकंगरसराय स्थित औंगारी धाम सूर्य मंदिर, हिलसा सूर्य मंदिर तालाब, सिलाव का बड़गांव सूर्य मंदिर, रहुई का मोरा तालाब और बिहारशरीफ का कोसुक घाट शामिल हैं।
प्रत्येक घाट पर एसडीआरएफ के चार जवानों के साथ एक मोटरबोट उपलब्ध रहेगी। औंगारी धाम, कोसुक स्थित पंचाने नदी घाट और मोरा तालाब में पानी का स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। अन्य घाटों पर भी अंचल अधिकारियों को स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़गांव सूर्य धाम के लिए बदला गया ट्रैफिक रूट
ऐतिहासिक बड़गांव सूर्य मंदिर में छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात और पार्किंग प्लान लागू किया है। बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग से कुंडलपुर जाने वाले रास्ते में सांस्कृतिक गांव के लिए अर्जित खाली जमीन पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह जगह भरने पर कुंडलपुर मंदिर के सामने महोत्सव स्थल पर वाहन खड़े किए जाएंगे। बिहारशरीफ-परवलपुर मुख्य मार्ग से बेगमपुर होकर बड़गांव जाने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस तरफ से आने वाले वाहनों को बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग से भेजा जाएगा।


बैरिकेडिंग के बाद ही मिलेगा आगे जाने का रास्ता
नालंदा मोड़ से खंडहर होते हुए बड़गांव जाने वाले रास्ते पर आरबी उच्च विद्यालय के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। विद्यालय मैदान में वाहनों की पार्किंग होगी। इसके आगे ह्वेनसांग मेमोरियल मोड़ पर भी बैरिकेडिंग रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के बाद ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि छठ पूजा के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed