{"_id":"6af7ff3f84a3f7dd53082d74","slug":"chhath-puja-security-perimeter-extending-from-ganga-ghats-to-ponds-in-varanasi-surveillance-via-drone-cameras-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिव की काशी में छठ: गंगा घाटों से तालाबों तक सुरक्षा का घेरा, ड्रोन कैमरे से निगरानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की काशी में छठ: गंगा घाटों से तालाबों तक सुरक्षा का घेरा, ड्रोन कैमरे से निगरानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें
Sat, 14 Nov 2026 11:57 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:57 AM IST
सार
वाराणसी में गंगा के 84 घाटों पर छठ पूजा होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गंगा घाटों से तालाबों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। साथ ही एनडीआरएफ की नौ टीमें भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर निरीक्षण करते मेयर अशोक कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डाला छठ पर गंगा घाटों, कुंडों, तालाबों और जलाशयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की नौ टीमें विभिन्न घाटों, कुंडों और तालाबों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
इन टीमों को आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों, वाटर एंबुलेंस, मोटर बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों से लैस किया गया है। वहीं, शहर के आठ प्रमुख घाटों और सरोवरों पर अग्निशमन कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस ड्रोन कैमरे और सीसी कैमरे से भी निगरानी करेगी। कंट्रोल रूम से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने बताया कि वाराणसी के गंगा घाटों के अलावा बरेका स्थित सूर्य सरोवर और शिवपुर के गणेश पोखरा पर भी बचाव दल तैनात किए जाएंगे। नौ टीमों में हर टीम में 30 बचावकर्मी शामिल होंगे। जरूरत पड़ने पर टीमों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
टीमों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें रेस्क्यू मोटर बोट, वाटर एंबुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जीवनरक्षक उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित गोताखोरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती रहेगी।
Trending Videos
एनडीआरएफ मुख्यालय में 24 घंटे सक्रिय रहेगा बचाव दल
एनडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में भी 24 घंटे बचाव दल और जरूरी उपकरण तैयार रहेंगे। आपात स्थिति की सूचना पर यहां से तत्काल सहायता भेजी जा सकेगी।
नाविकों-आयोजकों से भी सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने घाटों पर पूजा का आयोजन करने वाले आयोजकों और नाविकों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। नाविक नावों का संचालन निर्धारित क्षेत्र में ही करें और उनकी क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं। हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट की उपलब्धता और उसका इस्तेमाल सुनिश्चित करें। घाटों पर अस्थायी विद्युत व्यवस्था सुरक्षित तरीके से कराएं। खुले तारों और असुरक्षित विद्युत कनेक्शन को तत्काल दुरुस्त कराएं। पूजा स्थलों पर आवागमन और निकास के रास्ते अवरुद्ध न करें तथा भीड़ नियंत्रित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।