Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab9d1743af8fef5ef0ef0b3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
07:27 PM, 28-Sep-2026
बिहार: धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन करने की मांग, अशोक चौधरी ने मोदी सरकार को पत्र भेज क्या कहा?
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मौजूदा 35 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत राज्य की चावल जरूरतों के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। लक्ष्य कम रहने पर बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के अवसर से वंचित हो सकते हैं। और पढ़ें07:17 PM, 28-Sep-2026
बिहार: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पाने के लिए कब से करें आवेदन? मंत्री रामकृपाल यादव ने दी जानकारी
बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर है। रबी 2026-27 से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने जा रही है। हकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए फसल नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए हैं। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
और पढ़ें
विज्ञापन
07:04 PM, 28-Sep-2026
बिहार एलएलसी चुनाव: अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार का किया समर्थन, कहा- जदयू के नीरज कुमार का करेंगे विरोध
जनता दल यूनाईटेड में सबकुछ ठीक नहीं है। अब तक तक जदयू के विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच सियासी घमासन जारी है। आज अनंत सिंह जनसुराज के उम्मीदवार के साथ सामने आए। जनसुराज के उम्मीदवार की जीत का दावा किया और साफ कह दिया कि वह नीरज कुमार का विरोध करेंगे। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें06:56 PM, 28-Sep-2026
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल: नया भवन तैयार, फिर भी जर्जर भवन में इलाज; सुविधाओं को लेकर नाराजगी
खगौल अस्पताल का नया भवन 25 जुलाई को उद्घाटित होने के बावजूद अस्पताल अब तक पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने एक्स-रे और दवाओं के लिए मरीजों को बाहर भेजने का आरोप लगाते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
और पढ़ें06:51 PM, 28-Sep-2026
पटना: मोकामा की 1100 महिलाओं ने ली अनूठी शपथ, सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए रिश्वत नहीं देने का संकल्प
पटना के मोकामा टाल क्षेत्र की सम्यागढ़ पंचायत में 1100 महिलाओं ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लाभुक महिलाओं ने देवघर का प्रसाद हाथ में लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी को रिश्वत नहीं देने और न लेने की शपथ ली। और पढ़ें06:41 PM, 28-Sep-2026
बिहार: गंडक नदी खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, रात में 50 सेंटीमीटर बढ़ने की आशंका; सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर मिला। उन्होंने निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:35 PM, 28-Sep-2026
बिहार: बसकटवा जंगल में बेहोश मिली महिला, शरीर पर चोट के निशान; कई दिनों से थी लापता
गयाजी के फतेहपुर प्रखंड में बसकटवा जंगल के पास सोमवार को एक महिला अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। और पढ़ें06:32 PM, 28-Sep-2026
बिहार: मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड अधिकारी के घर भीषण चोरी, 12 लाख के गहने और नकदी ले गए चोर
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में रिटायर्ड भू-गर्भ विभाग अधिकारी के घर चोरों ने वेंटिलेटर के रास्ते घुसकर 12 लाख से अधिक के गहने, 2.5 लाख के कपड़े और 40 हजार से ज्यादा नकदी चोरी कर ली। पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से जांच कर रही है।
और पढ़ें06:07 PM, 28-Sep-2026
समस्तीपुर शराब कांड: 75 लीटर विदेशी शराब के मामले में नेहा झा को जमानत, 25 दिन बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
Swatantrata Senani Express Liquor Seizure Case: Neha Jha Gets Bail After 25 Days, Paves the Way for Her Release; SIT Continues Probe और पढ़ें05:43 PM, 28-Sep-2026
बिहार: जमुई कोर्ट पहुंचा ‘मड़वा पहाड़’ कांड का मुख्य आरोपित नंदन यादव, सुरक्षा में छावनी बना व्यवहार न्यायालय
नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित नंदन यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। आरोपित के कोर्ट पहुंचने की सूचना पर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।और पढ़ें