फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ADM Supply, Sub-Registrar Couple Under Vigilance Scanner; Cash, Jewellery and Expensive Watches Found

बिहार: एडीएम और सब-रजिस्ट्रार पति-पत्नी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, कैश, जेवर के अलावा क्या-क्या मिले?

Mon, 28 Sep 2026 08:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Sep 2026 08:10 PM IST
सार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अफसर दंपती के ठिकाने पर छापेमारी की। पटना से लेकर बेगूसराय तक इन अधिकारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान निगरानी की टीम को जो-जो समान मिले, उसे देखकर टीम दंग रह गई। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
ADM Supply, Sub-Registrar Couple Under Vigilance Scanner; Cash, Jewellery and Expensive Watches Found
निगरानी को छापेमारी के दौरान लाखों रुपये के कैश मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। सोमवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद पटना से लेकर बेगूसराय तक उनके आवासों और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अलग-अलग टीमों ने पटना और बेगूसराय स्थित दोनों अधिकारियों के आवासों पर सघन तलाशी ली।

विज्ञापन


लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर मिले
तलाशी के दौरान अब तक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को अफसर दंपती के पटना और बेगूसराय स्थित आवास से लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कई महंगी घड़ियां मिलने की जानकारी सामने आई है। टीम इन बरामद सामान और दस्तावेजों का मिलान कर रही है। अधिकारियों को महंगी घड़ियों का शौक होने की बात भी सामने आई है। तलाशी के दौरान मिली कुछ घड़ियां स्विस वॉच बताई जा रही हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये में होने की जानकारी है। हालांकि, बरामद सामान की वास्तविक कीमत और संख्या का आकलन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


जमीन और फ्लैट के दस्तावेज भी मिले
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तलाशी के दौरान कई जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी बरामद होने की बात कही जा रही है। टीम इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों की संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात की भी पड़ताल की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि दोनों अधिकारियों ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले कितनी संपत्ति अर्जित की है। बरामद नकदी, जेवर, घड़ियों, जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेजों का भी इसी आधार पर सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के सर्च वारंट के बाद कार्रवाई
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से सर्च वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई शुरू की है। पटना और बेगूसराय स्थित आवासों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी के दौरान बाहरी लोगों के घर के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोनों अधिकारियों से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी है। टीम बरामद दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच के साथ संपत्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

बिहार एलएलसी चुनाव: अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार का किया समर्थन, कहा- जदयू के नीरज कुमार का करेंगे विरोध

जांच जारी, पूरी तस्वीर तलाशी के बाद होगी साफ
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई अभी जारी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारियों के पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अलावा कितनी संपत्ति है। बरामद नकदी, सोने-चांदी के जेवर, महंगी घड़ियों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में आगे की तस्वीर साफ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed