Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nitesh, who was taken to the hospital to save the employee, was stabbed to death at the gate in rudrapur

इंसानियत की कीमत जान से चुकाई: कर्मचारी को बचाने अस्पताल ले गए नितेश को गेट पर चाकुओं से मार डाला, घर में मातम

Sat, 14 Nov 2026 12:12 PM IST
Heera दीप बेलवाल
दीप बेलवाल Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी 36 वर्षीय नितेश जौहरी अपने घायल कर्मचारी कशिश को बचाने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन इमरजेंसी गेट पर ही हमलावरों ने उन्हें घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Nitesh, who was taken to the hospital to save the employee, was stabbed to death at the gate in rudrapur
अस्पताल परिसर में क्राइम रिक्रिएट करने के लिए मृतक के भाई को ले जाती पुलिस और साथी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वो अपने कर्मचारी की जान बचाने आया था। उसे अस्पताल लाया था लेकिन अस्पताल के गेट पर ही मौत उसका इंतजार कर रही थी। जगतपुरा का नितेश जौहरी इंसानियत निभाने गया था। बर्बरता ने उसे वहीं मार डाला। एक तरफ हाथ में घायल कर्मचारी था, दूसरी तरफ हमलावरों के हाथ में चाकू। शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल का इमरजेंसी गेट ही जौहरी की आखिरी मंजिल बन गया।

विज्ञापन

36 साल का नितेश सुबह हंसते हुए घर से निकला था। मोबाइल की दुकान से ही पूरे परिवार का गुजारा चलता था। सुबह दुकान पर हुए विवाद में उसका कर्मचारी कशिश घायल हो गया। नितेश ने एक पल भी नहीं गंवाया, उसे लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा। उसे भरोसा था, अस्पताल में सब सुरक्षित रहेंगे लेकिन इमरजेंसी गेट पर ही हमलावरों ने उसे घेर लिया। चाकुओं के ताबड़तोड़ वार से नितेश वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जहां कुछ देर पहले वह अपने कर्मचारी की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को आवाज दे रहा था, वहीं उसकी सांसें थम गईं। घर में मातम पसरा है।

विज्ञापन


मां बेसुध पड़ी हैं। पिता कमलेश जौहरी एक कोने में बैठे बार-बार यही कह रहे हैं, मेरा बेटा तो इंसानियत निभाने गया था। अंदर पत्नी और मासूम बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। बच्चे अब भी पूछ रहे हैं, पापा कब आएंगे। परिजनों का सवाल है, जब अस्पताल में ही सुरक्षा नहीं है, तो आम आदमी कहां सुरक्षित है। पीआरडी जवानों के सामने दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे रुद्रपुर को हिला दिया है। जगतपुरा के लोगों की अब एक ही मांग है, आरोपियों को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed