Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath Puja Begins in Meerut with Nahay Khay, Over 25,000 Devotees to Observe the Fast

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू: मेरठ में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु रखेंगे व्रत; रविवार को देंगे पहला अर्घ्य

Sat, 14 Nov 2026 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Nov 2026 12:09 PM IST
सार

मेरठ में शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो गया। शहर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु व्रत रखेंगे। रविवार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Chhath Puja Begins in Meerut with Nahay Khay, Over 25,000 Devotees to Observe the Fast
छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : AI

विस्तार

सूर्य उपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही छठ व्रतियों ने कठिन नियमों और पूरी श्रद्धा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत कर दी। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, सदस्यों की कुशलता, संतान की लंबी आयु और निरोगी जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के कल्याण की कामना करते हैं।

विज्ञापन


गगोल तीर्थ से विश्वविद्यालय तक होंगे आयोजन
छठ पूजा को लेकर मेरठ शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। गगोल तीर्थ, रामताल वाटिका, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, जेल चुंगी और गांधी आश्रम चौराहे सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजन होंगे। इसके अलावा कई कॉलोनियों और घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


अर्घ्य देने के लिए कई स्थानों पर कृत्रिम सरोवर तैयार किए गए हैं। घाटों और पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट भी की जा रही है। श्रद्धालु पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Trending Videos

पूजा सामग्री के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
महापर्व को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा के लिए फल, नारियल, गन्ना, केला, सेब, संतरा और मौसमी की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही बांस से बने सूप, दौरा, टोकरी और मिट्टी के दीये भी खूब खरीदे जा रहे हैं।

पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। मांग को देखते हुए फल विक्रेताओं ने भी पर्याप्त स्टॉक मंगाया है। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी जारी है।

 

25 हजार से अधिक श्रद्धालु रखेंगे व्रत
शहर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु छठ महापर्व में शामिल हो रहे हैं। प्रमिला देवी, संगीता देवी, गोपाल मुखिया, ललिता देवी, सोनिया देवी, मंजू देवी गोस्वामी और सीता देवी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखा है।

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान सोमवार सुबह उषा अर्घ्य के साथ पूरा होगा। शनिवार को खरना पूजन के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

जानिए छठ महापर्व का पूरा कार्यक्रम
- शनिवार, खरना: शाम को खरना पूजन होगा। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।
- रविवार, संध्या अर्घ्य: व्रती अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे।
- सोमवार, उषा अर्घ्य: सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed