Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab096d506d6f36e8100f5f4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:58 PM, 21-Sep-2026
बिहार: मुख्य सड़क बेखौफ अपराधियों का आतंक, गैस कटर लेकर पहुंचे बदमाश; एटीएम काटकर 3.08 लाख रुपये उड़ाए
मधुबनी के झंझारपुर में नकाबपोश अपराधियों ने गैस कटर से आईडीबीआई बैंक का एटीएम काटकर करीब 3.08 लाख रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में एक चार पहिया वाहन और संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें
10:37 PM, 21-Sep-2026
बिहार: सीपीआई कार्यकर्ता की बम मारकर हत्या! इलाज के लिए ले जाते समय मौत, गांव में पसरा मातम
जमुई के हरिहरपुर गांव में सोमवार देर शाम सीपीआई कार्यकर्ता अजय पंडित पर कथित बम हमला हुआ। गंभीर हालत में जमुई ले जाने के दौरान निजी क्लीनिक में उनकी मौत हो गई। पुलिस हमले के कारण और आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है।और पढ़ें
विज्ञापन
09:51 PM, 21-Sep-2026
बिहार: 10 लाख में शादी का सौदा! युवती ने माता-पिता पर लगाया गंभीर आरोप, डीएम से मांगी सुरक्षा
सारण की एक बालिग युवती ने माता-पिता पर 10 लाख रुपये के लालच में उसकी इच्छा के खिलाफ शादी कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। नोटरी विवाह का दावा करते हुए उसने डीएम से खुद और पति की सुरक्षा मांगी है।और पढ़ें
09:40 PM, 21-Sep-2026
बिहार: सुशांत की मौत पर फिर उठे सवाल, चचेरे भाई ने दिशा सालियान केस से जोड़ा कनेक्शन
दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई की एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुशांत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दिशा और सुशांत की मौत को आपस में जुड़ा बताते हुए आदित्य ठाकरे की भूमिका की जांच की मांग की। हालांकि, ये परिवार की ओर से लगाए गए आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।और पढ़ें
09:07 PM, 21-Sep-2026
बिहार: चिराग पासवान पर विवादित टिप्पणी से गरमाई सियासत, जीतन राम मांझी ने की कार्रवाई की मांग
बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह का केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कथित विवादित टिप्पणी वाला वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें08:41 PM, 21-Sep-2026
बिहार: सास को लुटवाने की साजिश में बहू ही निकली मास्टरमाइंड, नकाबपोश बनकर पहुंचे थे बदमाश
समस्तीपुर के शिवाजीनगर में सास के घर लूटपाट के मामले में पुलिस ने बहू समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बहू ने घर और सामान की जानकारी देकर कथित तौर पर साजिश में मदद की थी। आरोपियों की निशानदेही पर आभूषण, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया गया है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:39 PM, 21-Sep-2026
बिहार: भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ी राहत, अब वासभूमि के लिए घर बैठे करें आवेदन
अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लिए आवेदन करने वाले भूमिहीन परिवारों को अब पटना जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। पंचायत सरकार भवन में चार दिवसीय शिविर लगाकर भी आवेदन लिए जाएंगे। अंचल कार्यालय में आवेदन लेकर रसीद देना अनिवार्य होगा।और पढ़ें
07:51 PM, 21-Sep-2026
बिहार: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो पति-बेटे को छोड़ चली गई महिला, पांच महीने बाद पूसा से बरामद; अब खुलेगा राज
मुजफ्फरपुर से अप्रैल में लापता हुई महिला को पुलिस ने करीब पांच महीने बाद समस्तीपुर के पूसा से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उसका इंस्टाग्राम के जरिए पूसा निवासी युवक से संपर्क हुआ था। अब न्यायालय में महिला का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।और पढ़ें
07:26 PM, 21-Sep-2026
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 383 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, चार अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
रामपुर डुमरा जंक्शन और टाल जंक्शन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग व इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 21 सितंबर से चार अक्टूबर तक 383 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से प्रभावित या मार्ग परिवर्तित रहेंगी।और पढ़ें
07:13 PM, 21-Sep-2026