{"_id":"6b01aaa7e10d6ad4260490b6","slug":"bihar-news-pm-modi-vaishali-rally-camera-crowd-bigger-than-camera-frame-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4957632-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: वैशाली में जनसैलाब देख पीएम मोदी बोले- कैमरे में भी कैद नहीं हो पा रही भीड़; मैदान से सड़क तक उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: वैशाली में जनसैलाब देख पीएम मोदी बोले- कैमरे में भी कैद नहीं हो पा रही भीड़; मैदान से सड़क तक उमड़े लोग
Sat, 21 Nov 2026 08:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:29 PM IST
सार
बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी भीड़ जुटी। लोगों का हुजूम देखकर पीएम मोदी ने मंच से कहा कि कैमरा जितनी दूर तक जा रहा है, उससे भी आगे तक भीड़ है और पूरी तस्वीर कैमरे में कैद नहीं हो पा रही है। उन्होंने इसे बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
मंच से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारी भीड़ देखने को मिली। राजापाकर के जाफरपट्टी मैदान में नीतीश सेतु के लोकार्पण और 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मैदान से लेकर सड़कों तक लोगों का हुजूम नजर आया। भीड़ का नजारा देखकर प्रधानमंत्री भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके। उन्होंने मंच से कहा कि कैमरे में पूरी भीड़ कैद नहीं हो पा रही है।
भीड़ देखकर पीएम मोदी भी रह गए हैरान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही मंच से जनसभा में मौजूद लोगों की ओर देखा, वे भीड़ का आकार देखकर हैरान रह गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, जहां तक कैमरा जा रहा है, उससे ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद है। कैमरे में पूरी तस्वीर भी कैद नहीं हो पा रही है।
पीएम मोदी के इतना कहते ही पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। लोग हाथ हिलाकर और गमछा लहराकर उनका अभिवादन करने लगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जहां तक देख पा रहे हैं, वहां तक लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। पीछे और चारों तरफ भी भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
मैदान से सड़क तक दिखा लोगों का हुजूम
शनिवार को वैशाली के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मैदान के साथ आसपास की सड़कों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। कई लोग पेड़ों पर चढ़कर और आसपास की इमारतों की छतों पर खड़े होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुन रहे थे।
जनसभा में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कई लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे और गमछे थे। लोग लगातार नारे लगाकर और हाथ हिलाकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी भीड़ नहीं देखी थी। लोगों की संख्या के मुकाबले मैदान छोटा पड़ता नजर आया।
'बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक'
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में उमड़ी भीड़ को बिहार के लोगों के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वैशाली की धरती पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पीएम ने कहा कि यह जनसैलाब बताता है कि बिहार के लोग बदलाव और विकास के साथ खड़े हैं।
उन्होंने वैशाली के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जननी है। इस धरती ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। आज उसी ऐतिहासिक धरती पर इतने लोगों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
छठ के बाद बिहार का पहला दौरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है। छठी मैया के आशीर्वाद से विकास का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने वैशाली के लोगों के स्नेह और स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि यहां के लोगों का प्यार वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शनिवार को नीतीश सेतु के लोकार्पण और 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए वैशाली पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।