फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: hariharpur cpi worker ajay pandit bomb attack death in jamui news

बिहार: सीपीआई कार्यकर्ता की बम मारकर हत्या! इलाज के लिए ले जाते समय मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
सार

जमुई के हरिहरपुर गांव में सोमवार देर शाम सीपीआई कार्यकर्ता अजय पंडित पर कथित बम हमला हुआ। गंभीर हालत में जमुई ले जाने के दौरान निजी क्लीनिक में उनकी मौत हो गई। पुलिस हमले के कारण और आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Bihar news: hariharpur cpi worker ajay pandit bomb attack death in jamui news
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार देर शाम बम हमले की घटना से अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने गांव निवासी और करीब 10 वर्षों से सीपीआई के सक्रिय कार्यकर्ता 50 वर्षीय अजय पंडित को कथित तौर पर बम से निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमुई ले जाया गया। हालांकि, निजी क्लीनिक पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


अज्ञात अपराधियों ने अजय को बनाया निशाना
मृतक की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी अजय पंडित, पिता सरयुग पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने अजय पंडित को निशाना बनाकर बम से हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए जमुई पहुंचाया, लेकिन निजी क्लीनिक में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ हरिहरपुर गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारी घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'घटना के कारणों की जांच जारी'
लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि हरिहरपुर गांव में अजय पंडित को बम मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली थी। घायल को इलाज के लिए जमुई ले जाया गया, जहां निजी क्लीनिक पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


इधर, घटना के बाद परिजन मृतक के शव को वापस हरिहरपुर गांव लेकर आए। अजय पंडित की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हमले के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed