Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:30 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 21 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:38 AM, 21-Nov-2026

बिहार न्यूज: 30 स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, मुजफ्फरपुर के सरैया-मोतीपुर मार्ग पर भी वसूली

बिहार के 30 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की नई दरें अधिसूचित की गई हैं। इनमें मुजफ्फरपुर का 28 किलोमीटर लंबा सरैया-मोतीपुर एसएच-86 भी शामिल है। कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। और पढ़ें
10:18 AM, 21-Nov-2026

मुजफ्फरपुर पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट: चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोचिंग संचालक की हुई थी मौत

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर दो नवंबर को हुए पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है। हादसे में कोचिंग संचालक श्रीनिवास सिंह की मौत हुई थी और डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। और पढ़ें
विज्ञापन
08:45 AM, 21-Nov-2026

बिहार: नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले तेजस्वी का हमला, बोले- 2016 में मैंने रखी थी छह लेन गंगा ब्रिज की नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया लाइव के जरिए बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना का कार्यारंभ 31 जनवरी 2016 को उनके उप मुख्यमंत्री रहते हुआ था। और पढ़ें
08:34 AM, 21-Nov-2026

पीएम मोदी का बिहार दौरा: प्रधानमंत्री आज देंगे करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात, नीतीश सेतु का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Bihar Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वैशाली से बिहारवासियों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत होगी। आइए जानते हैं क्या-क्या आज खास हो रहा? और पढ़ें
07:56 AM, 21-Nov-2026

बिहार: महिला सीओ और उनके पति पर रिश्वत लेकर जमीन की डिमांड खोलने का आरोप, 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर होने का दावा

बिहार के जहानाबाद में रतनी अंचल की सीओ नुजहत और उनके पति रैसुल इस्लाम के खिलाफ रिश्वत लेकर गैरमजरूआ जमीन की डिमांड खोलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने 1.24 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने और चिकित्सा अवकाश के दौरान डोंगल से जमीन की डिमांड कायम करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
06:40 AM, 21-Nov-2026

काम की खबर: बिहार के 39 कन्या आवासीय स्कूलों में दाखिला शुरू, 1604 सीटों पर 29 नवंबर तक करें आवेदन

बिहार के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह से नौ तक 1604 सीटों पर दाखिला शुरू हो गया है। छात्राएं 29 नवंबर तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रवेश परीक्षा से होगा।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:36 AM, 21-Nov-2026

सोनी अब अगस्त्या: जेंडर ट्रांजिशन से असहजता पर हासिल की जीत, एम्स में हुई सफल सर्जरी

बिहार के मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव के 20 वर्षीय अगस्त्या ने जेंडर ट्रांजिशन की चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपनी पहचान के अनुरूप नया जीवन शुरू किया है। बचपन से ही खुद को लड़के के रूप में महसूस करने वाले अगस्त्या की दिल्ली एम्स में टॉप सर्जरी और हिस्टेरेक्टॉमी हुई। उन्होंने समाज से ट्रांसजेंडर लोगों को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करने की अपील की है। और पढ़ें
06:31 AM, 21-Nov-2026

बिहार: बीपीएससी की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी को प्रस्तावित, नया संशोधित कैलेंडर जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा अगले साल 17 जनवरी को आयोजित होगी। इसके जरिए 1,189 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर में कुल 37 परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। और पढ़ें
06:30 AM, 21-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पटना एम्स के सर्जरी विभाग के पूर्व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने और शादी से इन्कार करने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed