{"_id":"6b01cd7a8b8c45960b028738","slug":"guru-gobind-singh-360th-prakash-parv-patna-2027-tent-city-drone-show-in-bihar-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व: पटना में बनेगी टेंट सिटी, 1000 ड्रोन से होगा शो; नौ से 16 जनवरी तक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व: पटना में बनेगी टेंट सिटी, 1000 ड्रोन से होगा शो; नौ से 16 जनवरी तक आयोजन
Sat, 21 Nov 2026 10:30 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:30 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक आयोजित होगा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी और गंगा किनारे 10 हजार लोगों की क्षमता वाला दीवान हॉल बनाया जाएगा। 15 जनवरी को कंगन घाट पर 1000 ड्रोन से शो होगा, जबकि 16 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। इस बार प्रकाश पर्व का थीम स्लोगन 'बिहार है तैयार, जी आयां नू' रखा गया है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, परिवहन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
20 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 360वें प्रकाश पर्व का आयोजन 350वें प्रकाश पर्व की तरह भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए। इसके लिए करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाएगी। गंगा नदी के किनारे लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की क्षमता वाला दीवान हॉल तैयार किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश-विदेश से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को ठहरने, भोजन या आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
1000 ड्रोन से रोशन होगा कंगन घाट
प्रकाश पर्व के दौरान सांस्कृतिक और आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 15 जनवरी 2027 को पटना के कंगन घाट पर 1000 ड्रोन की मदद से भव्य ड्रोन शो आयोजित होगा। इसके अगले दिन यानी 16 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी की जाएगी।
इसके अलावा सिख इतिहास पर आधारित फोटो गैलरी और विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सिख इतिहास, परंपरा और गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को जानने का अवसर मिलेगा।
रेलवे, हवाई और बस सेवाओं के लिए केंद्र से होगा समन्वय
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे, हवाई और बस सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार और दूसरे राज्यों की सरकारों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव और अन्य प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष मोबाइल ऐप
प्रकाश पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से आयोजन से जुड़ी जरूरी जानकारियां और सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आयोजन के किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
त्याग, साहस और मानवता का संदेश देता है गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस, सेवा, मानवता और धर्म की रक्षा का अद्वितीय संदेश देता है। उनके 360वें प्रकाश पर्व का आयोजन पूरी श्रद्धा, भव्यता और गरिमा के साथ किया जाना चाहिए। राज्य सरकार इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शनिवार, 21 नवंबर 2026 को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।