{"_id":"6b01ef436b6559a156035d4d","slug":"in-the-city-today-kangra-news-c-95-1-kng1055-266812-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिटी में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिटी में आज
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह : कॉलेज सभागार धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान विद्याार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित किया जाएगा।
निशुल्क शिविर : आईएमए भवन धर्मशाला में सुबह 10 बजे से निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान मरीजों की जांच की जाएगी।
एनएसएस शिविर : दरोक्का एड बरियाल स्कूल में एनएसएस शिविर की गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से करवाई जाएंगी।
समापन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में दोपहर बाद राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन दोपहर 2 बजे होगा।
कथा : डाडा सीबा के गांव स्यूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक रामस्वरूप शर्मा दोपहर 12 बजे कथा के प्रसंग सुनाएंगे।
काम की बात
बिजली बंद : विद्युत उपमंडल डाडा सीबा के अंतर्गत 11 केवी डाडा सीबा फीडर में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
अस्पताल ड्यूटी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अरुण अपनी आपातकालीन सेवाएं देंगे।
