Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8e4fc6bc18ce094d0fd093","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:33 PM, 26-Aug-2026
बिहार: मुजफ्फरपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से कुचला सिर; घर से 500 मीटर दूर मिला शव
Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय अशोक कुमार राय का शव घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें02:09 PM, 26-Aug-2026
Bihar: छुट्टी के दिन चल रहा था स्कूल, बच्चों से भरी वैन पानी में पलटी; ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में 11 बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे पानी में पलट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। और पढ़ें
विज्ञापन
01:13 PM, 26-Aug-2026
बिहार: सुरेंद्र विवेक बने लोजपा (आर) के नए प्रदेश अध्यक्ष, साहेबपुर कमाल से दो बार लड़ चुके हैं चुनाव
Bihar News: लोजपा (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बेगूसराय के सुरेंद्र विवेक उर्फ सुरेंद्र कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। नई जिम्मेदारी के बाद उनके सामने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी। और पढ़ें12:37 PM, 26-Aug-2026
बिहार: चिराग पासवान ने बदली एलजेपी(आर) की पूरी टीम, सुरेंद्र विवेक बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी सूची
Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जबकि सांसदों, विधायकों और युवा नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। और पढ़ें12:04 PM, 26-Aug-2026
बिहार: हथौड़े-झंडे लेकर रेलवे ट्रैक पर घूम रहे महाराष्ट्र के दो युवक गिरफ्तार; साजिश या कोई और खेल?
Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर मुसहरवा हाल्ट के पास आरपीएफ ने दो संदिग्ध फर्जी ट्रैकमैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी आई-कार्ड, हथौड़ा, झंडियां और अन्य सामान बरामद हुए। और पढ़ें10:51 AM, 26-Aug-2026
अनूठा विवाद : बिहार में अब एक भैंस की डीएनए जांच हो रही; आदेश आ गया, कारण जानकर चौंक जाएंगे
Bihar News: संतान का विवाद खूब सुना होगा आपने। ऐसे विवादों में डीएनए जांच के बारे में भी खबरें आती रहती हैं। लेकिन, बिहार से यह खबर एक भैंस के मालिकाना हक पर विवाद के बाद चर्चित आईपीएस के आदेश से निकली है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 AM, 26-Aug-2026
तनाव का दंश: मां ने बताया आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की आत्महत्या का कारण; मौत से दो दिन पहले हुई थी बात
Bihar News: आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत बेगूसराय के रहने वाले ऋषिकेश कुमार की छठी मंजिल से गिरने से मौत से परिवार में मातम है। मां ने हॉस्टल आवंटन और कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। और पढ़ें09:35 AM, 26-Aug-2026
बिहार: सीतामढ़ी विधायक अमित रानू की बढ़ी मुश्किलें, जालसाजी-रंगदारी के साक्ष्य मिले; गिरफ्तारी की तैयारी
सीतामढ़ी के बेलसंड से एलजेपी (आर) विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी ने बताया कि 25 लोगों के मकान और बॉउंड्री तोड़ने के मामले में दोनों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट मांगा जाएगा। और पढ़ें09:02 AM, 26-Aug-2026
बिहार: बेटी की छठी पर घर में पसरा मातम, पति ने पत्नी को मारी गोली; अस्पताल में मौत, वारदात के बाद फरार
Bihar News: समस्तीपुर में नवजात बेटी की छठी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। और पढ़ें08:23 AM, 26-Aug-2026
बिहार में रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, पांच की मौत; एक की हालत नाजुक
Bihar News: सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क और सदर अस्पताल में हंगामा किया।और पढ़ें