फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   supaul road accident car crushes kirtan devotees many dead bihar news

बिहार में रफ्तार का कहर: कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, पांच की मौत; एक की हालत नाजुक

Wed, 26 Aug 2026 08:23 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2026 08:23 AM IST
सार

Bihar News: सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क और सदर अस्पताल में हंगामा किया।
 

विज्ञापन
supaul road accident car crushes kirtan devotees many dead bihar news
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटैया चौक के समीप NH-327E पर सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


झूलन पूजा के दौरान कीर्तन कर रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, कटैया चौक के पास झूलन पूजा के मौके पर कुछ लोग सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और कीर्तन कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में तिलो दास, राजो दास और सुरेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इलाज के दौरान दो और लोगों ने तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल भुवनेश्वरी यादव और कृष्णा साह की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह घटना में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घायल रामचंद्र यादव को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग, NH-327E किया जाम
हादसे की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। इससे NH-327E पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जाम हटाने की कोशिश शुरू की।


सदर अस्पताल में भी हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ देर रात एसडीएम और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सुपौल सदर अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। इसके बाद डीएम सावन कुमार और एसपी सरथ आरएस सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों ने घटना की जांच और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed