फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :missing person dead body found suspicious circumstance

बिहार: मुजफ्फरपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से कुचला सिर; घर से 500 मीटर दूर मिला शव

Wed, 26 Aug 2026 02:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 02:33 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय अशोक कुमार राय का शव घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :missing person dead body found suspicious circumstance
ईंट पत्थर से मारकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक शख्स की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अशोक कुमार राय के रूप में की गई है।

विज्ञापन


सुबह शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बेदौल ओपी इलाके का है। सुबह एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव देखा गया। शव पर जख्म के कई निशान मिले हैं, जिनसे प्रतीत होता है कि ईंट-पत्थर से मारकर युवक की हत्या की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कल रात करीब 7 बजे मृतक अपने घर से किसी काम को लेकर निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


घर से 500 मीटर दूर पड़ा मिला अशोक का शव
आज सुबह एक व्यक्ति की नजर मृतक युवक पर पड़ी तो उसने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि मृतक अशोक का शव पड़ा हुआ है। शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


FSL टीम ने संभाली जांच, शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया है और मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।


यह भी पढ़ें: सुरेंद्र विवेक बने लोजपा (आर) के नए प्रदेश अध्यक्ष, साहेबपुर कमाल से दो बार लड़ चुके हैं चुनाव

सभी बिंदुओं पर की जा रही जांच
वहीं, पूरे मामले में औराई थाना पुलिस ने बताया कि शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed