फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chirag paswan new ljp ram vilas national executive sanjay vivek bihar president full list

बिहार: चिराग पासवान ने बदली एलजेपी(आर) की पूरी टीम, सुरेंद्र विवेक बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

Wed, 26 Aug 2026 12:37 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2026 12:37 PM IST
सार

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जबकि सांसदों, विधायकों और युवा नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
chirag paswan new ljp ram vilas national executive sanjay vivek bihar president full list
लोजपा (रामविलास) की नई टीम घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए नई टीम में युवाओं, महिलाओं और जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र विवेक संभालेंगे बिहार की कमान
बिहार प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल करते हुए सुरेंद्र विवेक को लोजपा (रामविलास) का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड में जनार्दन पासवान, छत्तीसगढ़ में शरत चंद पांडेय, आंध्र प्रदेश में सत्यनारायण चंदोलू, असम में अहमद अली अय्यूबी, कर्नाटक में एम.एस. जगन्नाथ और महाराष्ट्र में प्रमोद मनोहर कुडाले को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली में प्रणब कुमार और मध्य प्रदेश में अब्दुल खालिक को अस्थायी प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


चिराग पासवान के साथ ये नेता संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे। ललित कुमार गौतम, हरमीत सिंह और एडवोकेट सरदार तारा सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मनीषंकर पांडेय, मोहम्मद शमीम एम. हवा, वीरेंद्र प्रधान, कुंवर आसिम खान, डॉ. सत्यनंद शर्मा और डॉ. कामला कुमारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल खालिक महासचिव, राजेश वर्मा कोषाध्यक्ष
अब्दुल खालिक को राष्ट्रीय महासचिव और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वीणा देवी, राजू तिवारी, मिथिलेश कुमार सिंह और डॉ. सुखातो ए. सेमा समेत 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय सचिव की सूची में आठ नेता शामिल हैं।

युवा और महिला प्रकोष्ठ की भी घोषणा
प्रणब कुमार को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष और चंद्र प्रभा भाटिया को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाया गया है। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी को छात्रा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। राजेश पासवान को जेएमएस, एडवोकेट सुशील कुमार को विधि प्रकोष्ठ और धर्मेंद्र मिश्रा को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

चार सांसदों को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी
बिहार के सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, शांभवी चौधरी और राजेश वर्मा को राष्ट्रीय संगठन में प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुगौली के विधायक राजेश कुमार, बेलसंड के अमित कुमार और एमएलसी अशरफ अंसारी समेत कई नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है।

मीडिया और अनुशासन समिति का भी गठन
हरमीत सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति बनाई गई है। धीरेंद्र सिंह मुन्ना को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। अरुण भारती, राजेश वर्मा, शांभवी चौधरी, राजू तिवारी और विनीत सिंह समेत 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।


'पद नहीं, बड़ी जिम्मेदारी'
चिराग पासवान ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में मिला कोई भी पद केवल पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के संगठन को समाज का दर्पण बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप समाज के सभी वर्गों, महिलाओं और युवाओं को नई टीम में आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed