फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:36 PM, 26-Aug-2026

बिहार में बड़ा हादसा: गंगा की धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 18 सवारों में 6 लापता; SDRF का रेस्क्यू जारी

भागलपुर के नवगछिया के राघोपुर में गंगा नदी पार कर रही मजदूरों से भरी नाव तेज धारा में पलट गई। नाव पर सवार 18 मजदूरों में से 12 सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि छह के लापता होने की आशंका है। SDRF और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
03:32 PM, 26-Aug-2026

बिहार: बाढ़ में दर्दनाक हादसा, हाइवा ने टहलने निकले व्यक्ति को कुचला; मौत के बाद फोरलेन जाम

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बालेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब तीन घंटे तक फोरलेन जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। और पढ़ें
विज्ञापन
02:33 PM, 26-Aug-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से कुचला सिर; घर से 500 मीटर दूर मिला शव

Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय अशोक कुमार राय का शव घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
02:09 PM, 26-Aug-2026

Bihar: छुट्टी के दिन चल रहा था स्कूल, बच्चों से भरी वैन पानी में पलटी; ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में 11 बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे पानी में पलट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।  और पढ़ें
01:13 PM, 26-Aug-2026

बिहार: सुरेंद्र विवेक बने लोजपा (आर) के नए प्रदेश अध्यक्ष, साहेबपुर कमाल से दो बार लड़ चुके हैं चुनाव

Bihar News: लोजपा (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बेगूसराय के सुरेंद्र विवेक उर्फ सुरेंद्र कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। नई जिम्मेदारी के बाद उनके सामने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी। और पढ़ें
12:37 PM, 26-Aug-2026

बिहार: चिराग पासवान ने बदली एलजेपी(आर) की पूरी टीम, सुरेंद्र विवेक बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जबकि सांसदों, विधायकों और युवा नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 26-Aug-2026

बिहार: हथौड़े-झंडे लेकर रेलवे ट्रैक पर घूम रहे महाराष्ट्र के दो युवक गिरफ्तार; साजिश या कोई और खेल?

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर मुसहरवा हाल्ट के पास आरपीएफ ने दो संदिग्ध फर्जी ट्रैकमैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी आई-कार्ड, हथौड़ा, झंडियां और अन्य सामान बरामद हुए।  और पढ़ें
10:51 AM, 26-Aug-2026

अनूठा विवाद : बिहार में अब एक भैंस की डीएनए जांच हो रही; आदेश आ गया, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Bihar News: संतान का विवाद खूब सुना होगा आपने। ऐसे विवादों में डीएनए जांच के बारे में भी खबरें आती रहती हैं। लेकिन, बिहार से यह खबर एक भैंस के मालिकाना हक पर विवाद के बाद चर्चित आईपीएस के आदेश से निकली है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
09:51 AM, 26-Aug-2026

तनाव का दंश: मां ने बताया आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की आत्महत्या का कारण; मौत से दो दिन पहले हुई थी बात

Bihar News: आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत बेगूसराय के रहने वाले ऋषिकेश कुमार की छठी मंजिल से गिरने से मौत से परिवार में मातम है। मां ने हॉस्टल आवंटन और कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। और पढ़ें
09:35 AM, 26-Aug-2026

बिहार: सीतामढ़ी विधायक अमित रानू की बढ़ी मुश्किलें, जालसाजी-रंगदारी के साक्ष्य मिले; गिरफ्तारी की तैयारी

सीतामढ़ी के बेलसंड से एलजेपी (आर) विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी ने बताया कि 25 लोगों के मकान और बॉउंड्री तोड़ने के मामले में दोनों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट मांगा जाएगा। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed