{"_id":"5fd1bec98ebc3e3b865b3b91","slug":"two-pakistani-soldiers-killed-by-indian-army-in-retaliatory-firing-along-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया करारा सबक, मार गिराए दो सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया करारा सबक, मार गिराए दो सैनिक
Thu, 10 Dec 2020 11:53 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। बता दें कि पाकिस्तान आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तानी ने बुधवार रात करीब 10 बजे नियंत्रण रेखा से सटे गांव मनकोट और कृष्णा घाटी में गोलाबारी की थी। इस दौरान हल्के व भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। गोलाबारी की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डीडीसी चुनावः पांचवें चरण के मतदान में दिखा गजब का उत्साह, देखिए लोकतंत्र की जीत की तस्वीरें
इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया ओर वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ज्ञात हो कि चार दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर, कीरनी, कसबा में भी गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।