जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। घाटी और जम्मू संभाग में लोगों में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला है। लोकतंत्र की जीत को बयां करती कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें और पढ़िए चुनाव से जुड़ी कई अहम बातें...
{"_id":"5fd1e1f18ebc3e3c833a7860","slug":"ddc-election-latest-news-in-hindi-5-th-phase-of-ddc-voting-continues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनावः पांचवें चरण के मतदान में दिखा गजब का उत्साह, देखिए लोकतंत्र की जीत की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी चुनावः पांचवें चरण के मतदान में दिखा गजब का उत्साह, देखिए लोकतंत्र की जीत की तस्वीरें
Thu, 10 Dec 2020 02:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: जिला विकास परिषद चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास परिषद चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
जिला विकास परिषद चुनाव के पांचवें चरण में जम्मू-कश्मीर में 37 सीटों पर मतदान जारी है। इनमें 20 सीटें जम्मू संभाग और 17 सीटें कश्मीर में हैं। कुल 2104 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है।
जिला विकास परिषद चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पांचवें चरण में 299 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 229 पुरुष उम्मीदवार और 70 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं सुरक्षा कारणों व किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसको ध्यान में रखते हुए दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों में इंटरनेट सेवा का अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास परिषद चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
पांचवें चरण में सबसे ज्यादा 8 लाख 29 हजार 519 मतदाता हैं। 2104 मतदान केंद्रों में से कश्मीर में 1190 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1110 केंद्र अति संवेदनशील, 70 मतदान केंद्र संवेदनशील बनाए गए हैं। दो मतदान केंद्रों को कश्मीर में सामान्य श्रेणी में रखा गया है। जम्मू संभाग में 914 मतदान केंद्रों में से 83 अति संवेदनशील और 317 संवेदनशील व अन्य सामान्य की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
जिला विकास परिषद चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
वहीं शर्मा ने महबूबा मुफ्ती के नजरबंद करने के आरोप पर पूछे गए सवाल पर कहा कि महबूबा मुफ्ती को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। ऐसे संवेदनशील इलाकों में जाने से पुलिस जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा वाले व्यक्ति को जाने से रोकती है।