{"_id":"5fd1fc9f8ebc3e3b40426b88","slug":"kashmiri-saffron-launched-in-uae-market-after-getting-gi-tag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फूलों से केसर अलग करते किसान परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर सरकार ने हाल में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग पाने वाले कश्मीरी केसर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में उतारा है, ताकि पश्चिम एशिया में इसके कारोबार को बढ़ावा मिल सके। कश्मीर में पैदा होने वाली केसर को जुलाई में जीआई टैग दिया गया था, जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी के ब्रांड को वैश्विक स्तर पर लाना है।
2 of 5
केसर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (कृषि) नवीन के चौधरी ने मंगलवार को यूएई में आयोजित भारत खाद्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2020 में कश्मीरी केसर की पेशकश की। चौधरी ने कहा, मुझे खुशी है कि पहली बार कश्मीरी केसर को यूएई के बाजार में पेश किया गया है। कश्मीरी केसर जिसे उर्दू में जाफराना कहा जाता है, कई औषधीय फायदों को साथ एक मसाले के रूप में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। यह जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व भी करता है।
3 of 5
कश्मीरी केसर
- फोटो : अमर उजाला
चौधरी ने कहा कि जीआई प्रमाण पत्र मिलने के बाद पहली बार कश्मीरी केसर का निर्यात किया गया। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि इसका निर्यात दुबई और यूएई के दूसरे शहरों में और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केसर
- फोटो : social media
केसर का शहर कहलाता है पांपोर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर इलाके में ही केसर की मुख्य खेती है। इसके कारण पांपोर को केसर का शहर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
केसर
- फोटो : अमर उजाला
क्या होता है जीआई टैग
भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) ऐसा चिह्न होता है जो उन उत्पादों के लिए जारी किया जाता है जो एक खास भौगोलिक क्षेत्र में उत्पन्न होते हैं और इस मूल कारण के चलते उनमें कुछ विशिष्ट गुण होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।