आतंकी फंडिंग मामला: जम्मू-कश्मीर में एनआईए का नौ स्थानों पर छापा, आपत्तिजनक सामग्री समेत अन्य रिकॉर्ड जब्त
एनआईए ने इस मामले में यूएपीए की धारा 17 में एफआईआर दर्ज की थी। उल्लेखनीय है कि कैलिफोर्निया बादाम आयात कारोबार 2008 में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर अर्थात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से पुंछ जिले के चक्कन-दा-बाग और बारामूला में सलामाबाद के जरिये लोगों में विश्वास बहाली के कदम के तौर पर शुरू किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को हवा देने के लिए पाकिस्तान से कैलिफोर्निया बादाम के आयात कारोबार के जरिये बड़े पैमाने पर आतंकी फंडिंग की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पुंछ जिले में नौ स्थानों पर छापे मारे। कारोबारियों के घरों और दुकानों पर घंटों की तलाशी की कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण आदि एनआईए के हाथ लगे। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा है कि आगे की जांच जारी है।
व्यापार के नाम पर आतंकी फंडिंग के लिए धन के दुरुपयोग के पांच साल पुराने इस मामले में संदिग्ध स्थानों को खंगालने के लिए एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की मदद ली। इस मामले में जांच एजेंसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 9 दिसंबर, 2016 को जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी ऑक्ट्राय पोस्ट: बीटिंग द रिट्रीट परेड में बीएसएफ कमांडो और महिला दस्तों ने दिखाया जोश, देखिए तस्वीरें
एनआईए ने इस मामले में यूएपीए की धारा 17 में एफआईआर दर्ज की थी। उल्लेखनीय है कि कैलिफोर्निया बादाम आयात कारोबार 2008 में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर अर्थात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से पुंछ जिले के चक्कन-दा-बाग और बारामूला में सलामाबाद के जरिये लोगों में विश्वास बहाली के कदम के तौर पर शुरू किया गया था।
सरकारी कर्मियों के आतंकियों से साठगांठ में लिप्तता का पता चला
एनआईए ने 2017 में उड़ी में स्थित व्यापार सुविधा केंद्र (टीएफसी) के सरकारी कर्मचारियों से पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया, जिससे एजेंसी के अधिकारियों को कुछ पता नहीं चला। प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार इसका खुलासा हुआ कि टीएफसी के कर्मचारी आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए।
वस्तु विनिमय प्रणाली की आड़ में हवाला फंडिंग
नियंत्रण रेखा के दोनों ओर यह व्यापार वस्तु विनिमय प्रणाली (बार्टर सिस्टम) पर आधारित था। यानी दोनों ओर के व्यापारी स्थानीय वस्तुओं का ही व्यापार कर सकते थे। इसमें किसी तीसरी जगह के उत्पाद के व्यापार की अनुमति नहीं थी। लेकिन कुछ व्यापारियों ने कैलिफोर्निया बादाम गिरी समेत कई अन्य वस्तुओं का भी व्यापार किया। इसी तरह से कई व्यापारियों ने इस तरफ से भेजे गए सामान के बदले उस पार से काफी मात्रा में अधिक कीमत का सामान मंगाया और उस पैसे को हवाला के जरिये आतंकी एवं अलगाववादी संगठनों तक पहुंचाने का काम किया।