भारत माता की जय और जय हिंद के नारों की गूंज, उत्साह, जोश और देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन। गांधी जयंती पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा सुचेतगढ़ (जम्मू) जीरो लाइन पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट शनिवार को ऐतिहासिक पलों का गवाह बनी। देशभक्ति के जयघोषों के बीच वाघा बॉर्डर की तर्ज पर इस पोस्ट पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आगाज किया गया। बीएसएफ की 36वीं बटालियन की ओर से शुरू की गई इस रिट्रीट सेरेमनी में जवानों ने जोश दिखाया। सेरेमनी में जवानों का हौसला बढ़ाने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) एनएस जम्वाल भी पहुंचे।
ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी ऑक्ट्राय पोस्ट: बीटिंग द रिट्रीट परेड में बीएसएफ कमांडो और महिला दस्तों ने दिखाया जोश, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन