जम्मू-कश्मीरः पुंछ में एलओसी पार कर आया पाकिस्तानी नाबालिग पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा पर बेतार नदी पार कर इस पार पहुंचे एक नाबालिग लड़के को पुलिस और एसओजी के जवानों ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि हैदर अली (15) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी बांडी अब्बास पुर, पीओके का रहने वाला है। वह परिजनों के डर से इस तरफ भाग आया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः रो पड़ी घाटी जब उठी अर्थी, टीआरएफ ने ली शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी, साथ ही दी ये धमकी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीरवार देर शाम को पुंछ पुलिस की एसओजी के कुछ जवान नियमित ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने बेतार नदी के पास एक अज्ञात लड़के को देखा और उससे पूछताछ करने लगे।
यह भी पढ़ेंः एचएमटी मुठभेड़ पर उठे सवालों का पुलिस ने दिया जवाब, परिजनों के साथ ही महबूबा और उमर ने कही थी ये बात
इस दौरान पता चला कि लड़का पीओके से नियंत्रण रेखा पार करके आया है, उसे तत्काल थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है कि वह क्यों और कैसे इस तरफ आया है। लड़का काफी डरा और सहमा हुआ है, जिसके कारण अभी उसके इस तरफ आने के कारण का सही पता नहीं चल पा रहा है।
यह भी पढ़ेंः एचएमटी मुठभेड़ को लेकर महबूबा ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- निष्पक्ष जांच कराई जाए
दिसंबर के पहले सप्ताह में दो बहनें भी आ गई थीं
पाकिस्तान के कब्जे वाले बांडी अब्बास पुर से नाबालिग लड़के के नियंत्रण रेखा पार कर पुंछ नगर के करीब तक पहुंच जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में उस पार से दो बहने सीमा पार कर इधर आ गई थीं। इतना ही नहीं इस तरफ से भी पिछले 10 दिनों में एक नाबालिग सहित दो लोग नियंत्रण रेखा के उस पार गए हैं।