फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   HMT encounter Mehbooba Mufti writes to Lieutenant Governor demands returning of dead bodies to families and impartial investigation

एचएमटी मुठभेड़ को लेकर महबूबा ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- निष्पक्ष जांच कराई जाए

Fri, 01 Jan 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
HMT encounter Mehbooba Mufti writes to Lieutenant Governor demands returning of dead bodies to families and impartial investigation
महबूबा मुफ्ती ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने 29-30 दिसंबर को श्रीनगर के एचएमटी इलाके में हुई मुठभेड़ में जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि शवों को परिवारों को वापस करने के साथ ही इस मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 

विज्ञापन


इससे पहले महबूबा ने ट्वीट करते हुए कहा कि शोपियां में फेक एनकाउंटर के बाद अब कुछ और लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि उनके बच्चे निर्दोष हैं और उन्हें मारा गया है। इस पर सरकार को अपना स्पष्ट रुख रखना होगा।
विज्ञापन


उधर, मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे आतंकी नहीं थे। तीन में से दो मंगलवार को किसी काम से घर से निकले थे। परिवार के अनुसार अथर और जुनैद मंगलवार को घर से यहां एक ट्यूशन सेंटर में 12वीं में दाखिले के लिए आए थे। दोनों छात्र थे जिन्होंने हाल ही में 11वीं की परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस ने श्रीनगर मुठभेड़ की जांच की मांग
श्रीनगर मुठभेड़ मामले में नेशनल कांफ्रेंस ने भी जांच की मांग की थी। नेकां ने आतंकियों की हत्या की वजह बने हालात की समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच करके तुरंत न्याय दिया जाना चाहिए। पार्टी की अतिरिक्त प्रवक्ता सारा शाह ने कहा कि श्रीनगर में एक मुठभेड़ स्थल पर तीन लोगों की हत्या से संबंधित लोगों और परिवार के बयान विरोधाभासी हैं, इसलिए स्थिति को एक तथ्य खोजने वाली टीम के गठन की आवश्यकता है। पुलिस के अनुसार तीनों आतंकवादी थे, जिन्होंने बंदूक की गोली के दौरान आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था, लेकिन मारे गए परिजनों का बयान एकदम अलग है।

वहीं मुठभेड़ खत्म होने के बाद किलो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल एचएस साही ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से इनपुट आ रहे थे कि श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में है, इसके बाद सेक्योरिटी और इंटेलिजेंस ग्रिड पूरी तरह सतर्क था। इसी आधार पर मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने लावेपोरा में तीन आतंकियों को मार गिराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed