फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   old rocket launcher shell in Poonch, army detonated by exploding

पुंछ में पुराने रॉकेट लांचर का शेल मिलने से मचा हड़कंप, सेना ने विस्फोट कर निष्क्रिय किया

Mon, 08 Feb 2021 10:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
old rocket launcher shell in Poonch, army detonated by exploding
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पुंछ की सुरनकोट तहसील के गांव मोड़ा बचग्छां बेला में पुराने रॉकेट लांचर का शेल मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सेना की 16-आरआर के अधिकारियों और जवानों ने मौके पर पहुंचकर शेल की जांच की। निरोधक दस्ते ने शेल को विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10:30 बजे सुरनकोट के गांव मोड़ा बचग्छां बेला में कुछ लोगों ने एक बम नुमा वस्तु देखी। इसके बारे में क्षेत्र में तैनात सेना की 16-आरआर और एसएचओ सुरनकोट तिलक राज को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने मौके पर पहुंचकर जांच में पाया कि वह बमनुमा वस्तु रॉकेट लांचर का पुराना शेल है। इसके बाद सेना ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया और एसएचओ की देखरेख में विस्फोट कर शेल निष्क्रिय कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में जोरदार तरीके से वापसी करेगा बॉलीवुड, दो दिवसीय समारोह के लिए गुलमर्ग पहुंचे सितारे  

गौरतलब है कि जिले में आतंकवाद के दौर में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आतंकी रहा करते थे। इनके सफाए के लिए सेना की तरफ से कई बड़े अभियान चलाए जाते रहे हैं। शायद उस दौरान कोई रॉकेट लांचर का शेल बच गया होगा जो मिला है।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed