फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including Army Chief Naravane's statement on ceasefire and terrorists killed Kashmiri Pandit Rakesh Pandita

जम्मू-कश्मीर: संघर्ष विराम पर सेना अध्यक्ष नरवणे का बयान, कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता की हत्या समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Thu, 03 Jun 2021 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 04:46 PM IST
सार

सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने गुरुवार को कहा कि संघर्ष विराम जारी है। जिसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। वहीं बुधवार को हुई कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता की हत्या से प्रदेश में शोक और आतंकियों के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक कश्मीरी पंडितों को इसी तरह अपनी जांन गंवानी पड़ेगी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news including Army Chief Naravane's statement on ceasefire and terrorists killed Kashmiri Pandit Rakesh Pandita
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने संघर्ष विराम को लेकर रुख स्पष्ट किया। उधर, कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता की हत्या से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिसकर्मी पर फायरिंग करने वाले पूर्व आतंकी को मार गिराया गया है। उसे कई बार आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के सौ दिन होने पर सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने कहा कि अगर स्थिति अनुमति देती है तो जम्मू-कश्मीर में सैनिकों की कमी संभव है। फिलहाल संघर्ष विराम जारी है। जिसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


नब्बे के दशक की बर्बरता हो या 2 जून 2021 को हुई राकेश पंडिता की हत्या, सभी घटनाएं बार-बार एक ही सवाल करती हैं...आखिर हमारा कसूर क्या था? आखिर किस जुर्म की सजा मिली। यही बर्बरता और दर्द राकेश पंडिता के परिवार को कचोट रहा है। पंडिता की हत्या ने नब्बे और नादिमर्ग के पुराने घावों को फिर कुरेद दिया है। मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। रोते-बिलखते लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर आतंकियों ने राकेश पंडिता को क्यों मारा, उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कश्मीरी पंडित और भाजपा नेता राकेश पंडिता का शव जम्मू स्थित उनके घर लाया गया। अर्थी उठते ही लोग फफक-फफककर रोने लगे। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए। कब तक कश्मीरी पंडित इसी तरह अपनी जान गंवाते रहेंगे। बता दें कि कायराना हमला करते हुए आतंकियों ने बुधवार को उनकी हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर अभियान चला रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर उस पर फायरिंग करने वाला पूर्व आतंकी मोहम्मद अमीन मारा गया है। वह पाक प्रशिक्षित आतंकवादी था। जिसने पहले आत्मसमर्पण किया था। गिरफ्तार होने के बाद वह पुलिस रिमांड पर था। जिसे बुधवार को पूछताछ के लिए लाया गया था। जहां उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग की थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जन हित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासनिक उपेक्षा कोरोना महामारी से ज्यादा खतरनाक है। पार्टी की जम्मू प्रांतीय इकाई के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में महबूबा ने कहा जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने व संक्रमित मरीजों के मामले लगातार आने से साफ है कि सरकार व प्रशासन की महामारी से निपटने के लिए तैयारी अधूरी थी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed