फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोक में डूबा जम्मू-कश्मीर: फफक-फफककर रोए लोग जब उठी राकेश पंडिता की अर्थी, सबका एक ही सवाल...

Thu, 03 Jun 2021 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Rakesh Pandita by shot dead Terrorists in Tral of pulwama
राकेश पंडिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी पंडित और भाजपा नेता राकेश पंडिता का शव जम्मू स्थित उनके घर लाया गया। अर्थी उठते ही लोग फफक-फफककर रोने लगे। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए। कब तक कश्मीरी पंडित इसी तरह अपनी जान गंवाते रहेंगे। बता दें कि कायराना हमला करते हुए आतंकियों ने बुधवार को उनकी हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर अभियान चला रहे हैं।


 

उधर, पुलिस ने दावा किया है कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन बुधवार को वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता पुत्र सोमनाथ पंडिता बुधवार को त्राल बाला इलाके में अपने मित्र मुस्ताक भट्ट के घर आए थे।

BJP Leader Rakesh Pandita by shot dead Terrorists in Tral of pulwama
राकेश पंडिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई। राकेश पंडिता त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता को दो पीएसओ की सुरक्षा दी गई थी। इसके अलावा उन्हें श्रीनगर में सुरक्षित होटल में आवास सुविधा दी गई थी। बुधवार को वे बिना सुरक्षा कर्मियों के ही त्राल चले गए जहां पर वे आतंकी हमले के शिकार हो गए।

BJP Leader Rakesh Pandita by shot dead Terrorists in Tral of pulwama
राकेश पंडिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रवक्ता बोले - जितने मारोगे, उतने और खड़े होंगे

कश्मीर से भाजपा प्रवक्ता मंजूर भट्ट ने ऑडियो मैसेज में कहा कि राकेश पंडिता भाजपा के सक्रिय नेता थे। इससे पूर्व भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। कश्मीर घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। आतंकी जितने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारेंगे, उतने और खड़े जाएंगे। मंजूर भट्ट ने कहा कि राकेश पंडिता एक शोकाकुल परिवार में ढांढस बंधाने गए थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Rakesh Pandita by shot dead Terrorists in Tral of pulwama
राकेश पंडिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

यह बेहद दुखद घटना है। आतंकी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। हमले के लिए जो भी जिम्मेदार, उन्हें न्याय की प्रक्रिया का सामना करना ही होगा। - मनोज सिन्हा, एलजी जम्मू-कश्मीर

त्राल के निगम पार्षद पर प्राणघाती हमले की खबर से झटका लगा है। कश्मीर घाटी में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र कायम न होने देने वालों का यह अमानवीय कृत्य है। शोकजदा परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 
-केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह


किसी भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को बिना पीएसओ के कहीं नहीं जाना चाहिए। स्थानीय खतरे का जमीनी आकलन करने के बाद ही यात्राओं की अनुमति दी जाती है। हम सभी सुरक्षा प्राप्त लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो एसओपी का उल्लंघन न करें। अनावश्यक रूप से अपनी जान जोखिम में न डालें।- आईजीपी कश्मीर विजय कुमार

विज्ञापन
BJP Leader Rakesh Pandita by shot dead Terrorists in Tral of pulwama
राकेश पंडिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या की खबर सदमा देने वाली है। इस तरह की हिंसा केवल जम्मू-कश्मीर का दर्द बढ़ाने वाली है। पीड़ित परिवार के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दे।- महबूबा मुफ्ती, पूर्व सीएम

राकेश पंडिता नब्बे के दशक से घाटी में आतंकवाद और अलगाववाद की चुनौती के बीच डटे हुए थे। इस हत्या ने पाकिस्तानी मंसूबों को फिर दर्शा दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों को चुन-चुन कर ढेर किया जाएगा।- रवींद्र रैना, अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर भाजपा

इस तरह की हत्याएं दर्शाती हैं कि घाटी में कश्मीरी पंडितों के खात्मे की साजिशें लगातार जारी हैं, लेकिन कश्मीरी पंडित घाटी में वापसी करने से पीछे नहीं हटेंगे। हम कश्मीर के हैं और कश्मीर हमारा है।- अश्वनी चुरंगू, भाजपा व कश्मीरी पंडित नेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed