{"_id":"602f72972b90876e5871b76e","slug":"jammu-kashmir-high-school-janu-is-working-with-the-help-of-one-headmaster-three-ret-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : एक हेडमास्टर, तीन आरईटी शिक्षक के सहारे चल रहा हाई स्कूल जानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : एक हेडमास्टर, तीन आरईटी शिक्षक के सहारे चल रहा हाई स्कूल जानू
Fri, 19 Feb 2021 01:41 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
हाई स्कूल जानू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2019 में अपग्रेड हाई स्कूल जानू शिक्षा विभाग की अनदेखी का शिकार है। हालत यह है कि दर्जा बढ़ाए जाने से पहले नियुक्त तीन रहबर-ए-तालीम(आरईटी) शिक्षक ही स्कूल में उपलब्ध हैं, जबकि खानापूर्ति के तौर पर एक हेडमास्टर की नियुक्ति पिछले दो वर्षों में की जा सकी है।
विज्ञापन
ध्यान देने वाली बात यह है कि दर्जा बढ़ने के बाद स्कूल के लिए मंजूर 19 स्टाफ की नियुक्त पर भी ध्यान नहीं दिया गया है। मंजूर पोस्ट के अनुसार इस हाई स्कूल में एक हेडमास्टर, पांच मास्टर, तीन शिक्षक और पांच गैर शिक्षण गतिविधियों का स्टाफ होना चाहिए। लेकिन जुगाड़ के सहारे 154 विद्यार्थियों का भविष्य मात्र तीन आरईटी के भरोसे छोड़ा गया है। खास बात यह भी है कि स्कूल के अधिकतर विद्यार्थी जहां हिंदी मीडियम के हैं, वहीं हिंदी विषय का शिक्षक ही उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में हेडमास्टर राम मूर्ति शर्मा ने कहा कि स्कूल में स्टाफ की कमी है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
कक्षाओं को क्लब कर पढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी
स्कूल में पहली से दसवीं तक कक्षाएं चलाने में शिक्षकों में भी असमंजस की स्थिति रहती है। एक दिन में सभी कक्षाओं में समय दे पाना, चार शिक्षकों के बस की बात नहीं। ऐसे में यहां भी जुगाड़ के तहत कक्षाओं को क्लब कर दिया जाता है। स्थानीय पंच और विलेज एजूकेशन कमेटी के सदस्यों ने जिला उपायुक्त समेत मुख्य शिक्षा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : आईटीआई और पॉलीटेक्निक कालेजों में दो सौ पद खाली
एरेंजमेंट के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी व्यवस्था
इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। इस संबंध में जोनल शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेकर एरेंजमेंट के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को कोई दिक्कत नहीं हो।